Darbhanga Deputy Mayor FIR | BJP Protest | Facebook Controversy | Nazia Hasan News | डिप्टी मेयर– नाजिया हसन के पाकिस्तान-आरएसएस पोस्ट के बाद दरभंगा में बवाल अब थमने का नाम नहीं लेगा।
दरभंगा उपमहापौर ने 20 नामजद व 100 अज्ञात पर FIR दर्ज कराई, भाजपा नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप
पुतला दहन, हंगामा से शुरू, तोड़फोड़ के बाद अब केस दर्ज करते हुए नाजिया हसन ने 100 से ज्यादा लोगों पर एफआईआर दर्ज कराते कहा- – मुझे जान से मारने की साजिश रची गई! 20 नामजद पर केस।@प्रभास रंजन, देशज टाइम्स, दरभंगा।
उपमहापौर नाजिया हसन का आरोप – जान से मारने की कोशिश, लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का प्रयास
दरभंगा, देशज टाइम्स। नगर निगम की उपमहापौर नाजिया हसन ने दरभंगा नगर थाना में 20 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ जान-माल की क्षति और हमला करने के प्रयास को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने अपने आवेदन में आरोप लगाया कि यह घटना केवल उनकी जान लेने का प्रयास नहीं था, बल्कि एक सशक्त महिला जनप्रतिनिधि को डराने और लोकतांत्रिक मूल्यों को दबाने का प्रयास भी था।
भाजपा नेताओं, पार्षदों और अन्य कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुआ मामला
नाजिया हसन ने जिन लोगों को नामजद आरोपी बनाया है, उनमें प्रमुख नाम हैं:
भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, वार्ड-11 की पार्षद सोनी पूर्वे, बालेंदु झा, मुकेश महासेठ, गुलशन चौधरी, संतोष पोद्दार, सपना भारती, बबलू पंजियार, राजू तिवारी, सुमित (वार्ड 40 के पार्षद प्रतिनिधि), संगीता साह, विकास सिंह, पप्पू साह, श्रवण कुमार महतो, सविता देवी, बिनोद बाबा, लक्ष्मण खासकर, चांदनी देवी, संतोष साह, प्रमोद शरण, कामोद, संतोष झा, संगीत साहु समेत अन्य।
थाने में आवेदन, जांच के बाद होगी कार्रवाई: नगर थानाध्यक्ष
नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि “आवेदन प्राप्त हुआ है, और मामले की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। सभी आरोपों की तहकीकात कर उचित कार्रवाई की जाएगी।”
फेसबुक पोस्ट पर भड़का विवाद, उपमहापौर ने की थी आरएसएस-पाकिस्तान की तुलना
गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व उपमहापौर नाजिया हसन ने फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कथित रूप से आरएसएस की तुलना पाकिस्तान से कर दी थी। इस पोस्ट के बाद भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया, पुतला दहन किया और कार्यालय में हंगामा किया।
स्थिति के तनावपूर्ण होने पर सदर एसडीपीओ अमित कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल को शांत कराया। साथ ही उपमहापौर के पोस्ट को हटवाया गया।
क्या आगे और बढ़ेगा विवाद?
यह मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा नेताओं द्वारा आगे और विरोध की संभावना जताई जा रही है, जबकि उपमहापौर कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़ी हुई हैं।