spot_img

लोगों की जन आकांक्षाओं को दरभंगा ई-ऑफिस करेगा पूरा, जून से अक्टूबर के बीच सभी कार्यालय जुड़ जाएंगें E-Office से

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में दरभंगा जिला प्रशासन के सभी शाखा, सभी विभागों में ई-ऑफिस के माध्यम से शत-प्रतिशत पत्र एवं संचिका निष्पादन एवं संधारण करने को लेकर बैठक (Darbhanga e-office will fulfill public aspiration) आयोजित की गयी।

- Advertisement -

बैठक में उपस्थित सभी कार्यालय प्रधान एवं प्रधान लिपिक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री रौशन ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से कार्यालय कार्य निष्पादन के लिए प्रारंभ किया गया ई-ऑफिस प्रणाली बहुत अच्छी पहल है, कागज कलम के माध्यम संचिका निष्पादन करने की व्यवस्था अंग्रेजों के समय से चल रही है।

- Advertisement -

इसमें काफी समय लगता है। साथ ही संचिका या पत्र गुम होने, जलने, गलने एवं दीमक लगने की समस्या बनी रहती है। लेकिन ई-ऑफिस के माध्यम से जहां पत्र एवं संचिका निष्पादन की गति तीव्र हो जाती है वही किस स्तर पर संचिका रुकीलोगों की जन आकांक्षाओं को दरभंगा ई-ऑफिस करेगा पूरा, जून से अक्टूबर के बीच सभी कार्यालय जुड़ जाएंगें E-Office से हुई है और कब से रुकी हुई है। इसकी जानकारी भी मिल जाती है। इस तरह कार्यालय की कार्य संस्कृति में पारदर्शिता रहती है तथा समय पर कार्य संपन्न होता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! दरभंगा-मधुबनी के 19,200 किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹100 करोड़ की मेगा योजना को मिली मंजूरी, बढ़ेगी कमाई

उन्होंने कहा कि अब जन आकांक्षा में काफी तीव्रता आई है। लोग अपना काम तुरंत निष्पादित करवाना चाहते हैं। आरटीपीएस में जाति एवं आवासीय बनाने के लिए 10 दिन का समय निर्धारित है। लेकिन, आवेदक अंतिम समय में आवेदन करते हैं और एक से दो दिनों में प्रमाण पत्र प्राप्त करने की आकांक्षा रखते हैं। ई-ऑफिस इस जन आकांक्षा को पूरा करेगा। इससे हर स्तर पर कार्य संस्कृति में सुधार होगा और जब हर स्तर पर सुधार होगा तभी व्यवस्था में सुधार हो सकेगा।

यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

कभी-कभी ऐसा देखा जाता है कि सही काम स-समय न करने पर उसके न करने के जवाब में लगातार पत्राचार करना पड़ता है और जो काम एक बार में संपन्न हो जाता, उसके लिए वर्षों संचिका बढ़ती रहती है और मोटी होती रहती है।  ई-ऑफिस में ऐसी विलंब की संभावना नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि ई ऑफिस के माध्यम से उन्हें केवल डाक देखने में एक तिहाई समय कम लगेगा। संचिका सही ढंग से बढ़ेगी और पदाधिकारी एवं संबंधित लिपिक कहीं से कभी भी अपना काम निष्पादन कर सकेंगे।

जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा ने बताया कि समाहरणालय के प्रमुख शाखाओं की ओर से ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सामान्य शाखा की ओर से 270 संचिका ई-ऑफिस के माध्यम से निष्पादित किया गया है। 01 जून से अनुमंडल स्तर के कार्यालय को तथा अगस्त से प्रखंड एवं अंचल कार्यालय को तथा अक्टूबर से अनुषंगी सभी विभाग के कार्यालय को ई-ऑफिस से जोड़ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  LNMU में एडमिशन की खुशखबरी! 28 जून से दाखिला, 7 जुलाई से शुरू होंगी क्लासें, पूरी लिस्ट देखें

जिलाधिकारी श्री रौशन ने कहा कि संबंधित सभी पदाधिकारी आज से ही ई-ऑफिस के माध्यम से अपना डाक देखना शुरू कर दें और यदि कठिनाई है तो एनआईसी से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर लें।

जिलाधिकारी श्री रौशन ने जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी को सभी कार्यालय में एक-एक कार्यपालक सहायक के साथ इंटरनेट की व्यवस्था कर देने एवं ग्रुप में सभी प्रधान लिपिक को एक बार प्रशिक्षण दे देने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, नगर आयुक्त अखिलेश प्रसाद सिंह, डीआरडीए निदेशक गणेश कुमार, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी अजय कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं प्रधान लिपिक उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis