spot_img

दरभंगा इबोला न्यूज़: जिले में हड़कंप! इबोला से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, एयरपोर्ट-रेलवे पर होगी जांच

राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर दरभंगा में इबोला वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। DMCH सहित सभी PHC को अलर्ट किया गया है, जबकि एयरपोर्ट और रेलवे जंक्शन पर यात्रियों की विशेष जांच का आदेश जारी होने से लोगों में चिंता और सावधानी बढ़ गई है।

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा इबोला न्यूज़: बिहार में इबोला वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए राज्य स्वास्थ्य समिति ने बड़ा कदम उठाया है। दरभंगा में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिले के डीएमसीएच और सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को खास निर्देश मिले हैं। अब दरभंगा एयरपोर्ट और रेलवे जंक्शन पर यात्रियों की विशेष जांच होगी। सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार ने सभी पीएचसी प्रभारियों को तुरंत आइसोलेशन स्थल चिह्नित करने और अन्य एहतियाती उपाय अपनाने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

जिले में इबोला से निपटने की तैयारी

दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) प्रशासन भी इस मामले को लेकर पूरी तरह चौकस है। अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने उपाधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार को इबोला वायरल का नोडल प्रभारी नियुक्त किया है और जल्द से जल्द क्वारंटाइन वार्ड के लिए स्थल चिह्नित करने का निर्देश दिया है। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यकारी निदेशक अमित कुमार पांडेय ने सिविल सर्जन और डीएमसीएच अधीक्षक को पत्र भेजकर संक्रामक इबोला वायरल के इंटरनेशनल ट्रेड और ट्रैवल से फैलने की आशंका जताई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Legal Aid News: बेनीपुर जेल में बंदियों को बड़ी राहत, अब मुलाकातियों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता

उन्होंने ऐसे मरीजों की पहचान के लिए एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) क्लस्टर बनाकर बुखार, पेट में दर्द, दाने और लाल आंख वाले लक्षण से ग्रस्त यात्रियों के ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही अस्पतालों में आपातकालीन एवं रेफरल व्यवस्था, आइसोलेशन वार्ड, एंबुलेंस, सभी स्वास्थ्य कर्मियों को इबोला से संबंधित प्रशिक्षण, पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई), एन95 मास्क, लॉजिस्टिक्स, लैबोरेटरी एवं क्रिटिकल केयर सपोर्ट की व्यवस्था सुनिश्चित रखने का निर्देश भी दिया गया है।

एयरपोर्ट और रेलवे पर कड़ी निगरानी

राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडेय ने इबोला वायरल के प्रवेश को रोकने के लिए हवाई अड्डा, रेलवे जंक्शन और बस स्टैंड जैसे महत्वपूर्ण एंट्री प्वाइंट्स पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नोडल अधिकारियों और प्वाइंट ऑफ एंट्री के नोडल अधिकारियों के साथ एसओपी (Standard Operating Procedure) साझा कर यात्रियों के स्वास्थ्य पर नजर रखने और लक्षणों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट करने को कहा है।

दरभंगा एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन सेंटर पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। जिले के सभी पीएचसी प्रभारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga -Kamtaul Bakrid News: पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, अफवाहबाजों पर कार्रवाई की चेतावनी!

सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि क्वारंटाइन सेंटर, जांच आदि कार्यों की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि इबोला वायरल की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह चौकस और तैयार है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Ambulance News: स्वास्थ्य मंत्री के एक फोन ने खोला पोल, 102 एंबुलेंस सेवा के कई कर्मचारी बर्खास्त

Patna Ambulance News: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने 102 एंबुलेंस सेवा की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। औचक कॉल के बाद गंभीर अनियमितताएं सामने आने

Darbhanga -Biroul Court News: बिरौल में मद्य निषेध न्यायालय की राह खुली, 15 लाख को मिलेगी राहत

बिरौल अनुमंडल में मद्य निषेध न्यायालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। अधिवक्ता कैलाश कुमार की पहल पर विभाग ने प्रस्ताव विधि विभाग को भेजा। इससे 15 लाख की आब

Patna Political News: सीएम सम्राट चौधरी के स्केच पर बवाल, ट्रोल होते ही बिल्डर ने पोस्ट डिलीट की

पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भेंट किए गए एक स्केच को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। बिल्डर संजीव श्रीवास्तव को ट्रोलिंग के बाद पोस्ट डिलीट करनी पड़

Darbhanga News: बेनीपुर बकरीद न्यूज़: शांति समिति की बैठक में SDPO का कड़ा संदेश, उपद्रवियों पर रहेगी पैनी नजर

बेनीपुर बकरीद न्यूज़: बेनीपुर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। SDPO बासुकीनाथ ने उपद्रवियों को कड़ी चेतावनी दी और कहा कि हर चौक-चौराहे पर पुलिस क