spot_img

Darbhanga Foot Over Bridge दरभंगा वालों के लिए बड़ी खबर! NH-27 पर अब नहीं होंगी दुर्घटनाएं, 12 करोड़ से बनेंगे 6 नए पुल| हर ब्रिज पर 2 करोड़ का खर्च, जल्द शुरू होगा निर्माण

Darbhanga Foot Over Bridge: राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं से मिलेगी निजात, आमजन, छात्रों और बुजुर्गों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दी जानकारी।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Foot Over Bridge: दरभंगा के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर छह स्थानों पर नए फुट ओवर ब्रिज (FOB) का निर्माण किया जाएगा। इन पुलों के निर्माण पर कुल 12 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिससे दरभंगा में यात्रियों की सुविधा और जन सुरक्षा में बड़ा सुधार होगा। यह घोषणा स्थानीय सांसद और लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने की।

- Advertisement -

NH-27 पर खत्म होंगी दुर्घटनाएं, सुरक्षित होगा आवागमन

डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बढ़ते यातायात और सड़क पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए इन फुट ओवर ब्रिजों की स्वीकृति मिली है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को इस संबंध में एक पत्र भेजा था। केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने एनएचएआई मुज़फ़्फ़रपुर के परियोजना निदेशक को इन कार्यों के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही जल्द से जल्द औपचारिकताओं को पूरा करने का निर्देश भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Hari Bhushan Thakur Bachol भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिभूषण ठाकुर बचौल को जान से मारने की धमकी! गाली| कौन है 'मौत' की धमकी देने वाला 'मो. इमानुल हक'| पुलिस महकमा एक्शन में

सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा, ‘यात्री सुविधा तथा जनसुरक्षा के लिए एनएच-27 पर फुट ओवर ब्रिज की स्वीकृति मिलना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह दरभंगा लोकसभा क्षेत्र में जन सुरक्षा के लिए एक ठोस पहल है।’

- Advertisement -

हर ब्रिज पर 2 करोड़ का खर्च, जल्द शुरू होगा निर्माण

इन छह Darbhanga Foot Over Bridge के निर्माण पर लगभग 12 करोड़ रुपये की कुल लागत आएगी। अनुमान है कि प्रत्येक फुट ओवर ब्रिज के निर्माण पर लगभग 2 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस परियोजना से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। साथ ही, आम नागरिकों, विद्यार्थियों और बुजुर्गों को NH-27 Darbhanga पर सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। यह कदम दरभंगा की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करेगा और लोगों के जीवन को सुरक्षित बनाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, जमुई, मधुबनी, पूर्वी चंपारण में मिलेगा सुपर स्पेशियलिटी इलाज! 24×7 ऑपरेट करेंगे ऑपरेशन थिएटर|सचिव कुमार रवि ने क्या कहा

Bihar Health News: बिहार के जिला सदर अस्पतालों में अब 70 तरह की सर्जरी, 24 घंटे इमरजेंसी और ICU की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने पांच जिलों के अस्पतालों की समीक्षा कर#BiharHealth,#SadarHospital,#KumarRavi

दरभंगा में सनसनीखेज मामला: छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास में 2 गिरफ्तार, पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

Darbhanga Crime News: दरभंगा में छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास के एक गंभीर मामले में घनश्यामपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो की तलाश#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#MolestationCase

दरभंगा: मस्सा की खेत में छिपाई थी भारी मात्रा में नेपाली शराब! वहीं से करता था सप्लाई, जब पहुंचे SI सुल्तान अहमद| पढ़िए –...

Darbhanga Liquor Arrest: दरभंगा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को खेत में छिपाई 51 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के#DarbhangaLiquorArrest,#BiharLiquorBan,#JalePolice

Darbhanga Electricity Theft बिजली चोरी महंगी पड़ी! मीटर बाइपास और जल गई बल्ब, दरभंगा में उपभोक्ता पर FIR, अब भरना होगा हजारों का जुर्माना

Bihar Electricity Theft: दरभंगा के जाले में बिजली विभाग ने मीटर बाइपास कर बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ता राजू चौधरी पर बड़ी कार्रवाई की है। 7,842 रुपये के राजस्व नुकसान का आकलन कर प्#BiharElectricityTheft,#DarbhangaNews,#NBPDCL