मई,6,2024
spot_img

Darbhanga : लॉकडाउन में असहाय लोगों को मिलेगा भोजन, आज से एमएलएसएम कॉलेज में पकेगा भोजन

spot_img
spot_img
spot_img

रभंगा। गत वर्ष लगाए गए लॉकडाउन के दौरान जिस तरह असहाय व बेसहारा लोगों को प्रतिदिन सुबह शाम भोजन कराया गया था, इस बार भी जिला प्रशासन की ओर से महाराजा लक्ष्मेश्वर सिंह मेमोरियल कॉलेज में भोजन करवाया जाएगा।

 

इसकी तैयारी करने को लेकर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर सभागार में बैठक आयोजित की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए  जिलाधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कई जगह पर, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं रैन बसेरा में बेसहारा लोग फंसे हुए मिलेंगे, उन्हें सुबह-शाम भोजन मिलनी चाहिए कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहना चाहिए। उनके लिए एम.एल.एस.एम. कॉलेज में सुबह-शाम भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

ऐसे बेसहारा लोगों को प्रतिदिन सुबह-शाम खाना खिलाने के लिए एक कमिटी बनायी गयी। जिसमें नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, दरभंगा, प्रभारी पदाधिकारी जिला नजारत, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन) एवं एक गैर सरकारी संस्था रोटी क्लब को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Court News| नाबालिग के दरिंदे को कड़ी सजा, Special Judge Protima Parihar का बड़ा फैसला, Marriage, Pregnant, DNA वाला दुष्कर्मी को 20 साल की सजा

Darbhanga : लॉकडाउन में असहाय लोगों को मिलेगा भोजन, आज से एमएलएसएम कॉलेज में पकेगा भोजन

जिलाधिकारी की ओर से इसके अतिरिक्त अन्य स्थलों के भी बेसहारा लोगों तक खाना पहुंचाने के लिए एक वाहन रख लेने को कहा गया। साथ ही खाना खिलाने के लिए पर्याप्त बर्तन की भी व्यवस्था कर लेने को कहा। उन्होंने कहा कि इस कार्य में संलग्न लोगों का पास जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन) बनाएंगे। खाना बनवाने का कार्य जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन) द्वारा किया जाएगा तथा खाना का वितरण रोटी क्लब द्वारा किया जाएगा।
 

उन्होंने रेडीमेड फूड की भी तैयारी कर लेने को कहा ताकि लॉकडाउन के दौरान किसी बेसहारा के द्वारा रेडीमेड भोजन की मांग की जाती है, तो उसे उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, उप निदेशक जन संपर्क, वरीय प्रभारी पदाधिकारी जिला नजारत, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन), दरभंगा एवं गैर सरकारी संस्था के सदस्य उपस्थित थे

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Court News| District And Sessions Judge Vinod Kumar Tiwari की बड़ी पहल, वर्षों बाद Darbhanga Court में नए Judicial Officer Appointed

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें