Darbhanga News आंचल कुमारी दरभंगा की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना जिले के कमतौल बाजार की है, जहां बीती रात हुए भीषण अग्निकांड में दो व्यावसायिक दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। इस दर्दनाक हा\nदसे में दुकानदारों को कुल मिलाकर करीब 30 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आग लगने की यह घटना कमतौल थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई, लेकिन आरोप है कि दमकल की गाड़ियां करीब दो घंटे की देरी से मौके पर पहुंचीं, जिससे सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया।


यूनिक फर्निशिंग एंड ग्लास हाउस में भारी तबाही
कमतौल थाना क्षेत्र के ततैला गांव के रहने वाले राजू शर्मा की कमतौल बाजार में हीरो एजेंसी के समीप ‘यूनिक फर्निशिंग एंड ग्लास हाउस’ के नाम से फर्नीचर और कांच की दुकान थी। राजू शर्मा ने बताया कि वह रात करीब 8:30 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने फोन पर उनकी दुकान में आग लगने की सूचना दी। जब तक वह मौके पर पहुंचे और शटर खोलने का प्रयास किया, तब तक
आग पूरी तरह फैल चुकी थी। दुकान में रखे फर्नीचर, कांच, कैमरा, काउंटर और डेढ़ लाख रुपये नकद समेत सारा सामान जल गया। उन्हें लगभग 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस कारोबार से उनके परिवार का भरण-पोषण होता था और दुकान में 8 से 10 कर्मचारी काम करते थे।
कबाड़ी की दुकान भी जलकर खाक
वहीं, दूसरी घटना में सीतामढ़ी जिले के पुपरी गांव के रहने वाले शंभू कुमार महतो की कमतौल बाजार में हीरो एजेंसी के पास कबाड़ की दुकान थी। उनकी दुकान में भी अचानक आग लग गई, जिससे वहां रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। शंभू कुमार महतो के मुताबिक उन्हें इस दुर्घटना में 7 लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। दोनों पीड़ित दुकानदारों ने कमतौल थाने में लिखित आवेदन देकर अंचल अधिकारी व संबंधित अधिकारियों से घटनास्थल की जांच कर मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया और विलंब से पहुंची दमकल
पीड़ितों के परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों में वे घटनास्थल पर पहुंच गए थे, लेकिन दमकल वाहन दो घंटे बाद आए। स्थानीय निवासी दिगंबर ठाकुर और नीरज कुमार ने अफ़सोस जताते हुए कहा कि आग लगने के समय कई लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। अगर समय रहते लोग मिलकर प्रयास करते, तो नुकसान को कुछ हद तक कम किया जा सकता था। फिलहाल पीड़ित परिवारों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है ताकि वे दोबारा अपना रोजगार खड़ा कर सकें। पढ़िए विस्तार से
कमतौल में फर्नीचर दुकान में भीषण आग, 20 से 30 लाख की संपत्ति जलकर खाक
दो घंटे बाद पहुंची दमकल, तीन गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू पर, लोग वीडियो बनाते रहे
कमतौल थाना से दक्षिण हीरो एजेंसी के समीप स्थित यूनिक फर्निशिंग एंड ग्लास हाउस में बीती रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना में लगभग 20 से 30 लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दरभंगा अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा।
आग इस कदर भीषण थी कि दमकल कर्मियों को घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाना पड़ा। आरोप है कि पहली दमकल गाड़ी करीब दो घंटे बाद पहुंची, तब तक दुकान का अधिकांश सामान जल चुका था।
दुकान के स्वामी ततैला गांव निवासी निरंजन शर्मा के पुत्र राजू शर्मा ने बताया कि इस अग्निकांड में दुकान में रखा लगभग 20 लाख रुपये मूल्य का फर्नीचर, ग्लास, मशीन और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया है।
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। वहीं हादसे के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, लेकिन आग बुझाने में मदद करने के बजाय कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।








You must be logged in to post a comment.