spot_img

दरभंगा में पॉकेटमारों और ठगों का आतंक- पुलिस के पहरे में भीड़ से ₹31,000 गायब! जिसने चोरी की, उसका नाम जानकर चौंक जाएंगे – निकला अंतरजिला कनेक्शन

Darbhanga Pocket Mar: लहेरियासराय क्षेत्र में MLC चुनाव नामांकन के दौरान भारी सुरक्षा के बीच हुई पॉकेटमारी की घटना। पुलिस की मौजूदगी में अपराधी ने की चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Pocket Mar: प्रभास रंजन दरभंगा। दरभंगा के लहेरियासराय क्षेत्र में पॉकेटमारों और ठगों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कई महीनों से यह इलाका चोर-उचक्कों के लिए ‘सेफ जोन’ बन गया है। एमएलसी चुनाव के नामांकन के दौरान कड़ी सुरक्षा और भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद एक व्यक्ति की जेब से 31 हजार रुपए उड़ा लिए गए। हालांकि, इस दौरान एक पॉकेटमार को भीड़ ने पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी चकमा देकर फरार हो गया।

- Advertisement -

आयुक्त कार्यालय में पिछले कई दिनों से एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन का कार्य चल रहा है, जिसके चलते भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी भीड़ का फायदा उठाकर एक पॉकेटमार ने एक व्यक्ति की जेब से 31 हजार रुपए निकाल लिए। जैसे ही पीड़ित को इसका अहसास हुआ, उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें:  वृंदावन में बेटों की तलाश! प्रेमानंद महाराज आश्रम के बाहर बिहार-मेरठ के परिवार का हंगामा

थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया, ‘पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथ एक और व्यक्ति था जो भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।’

- Advertisement -

शोर सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने पॉकेटमार को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पॉकेट से चोरी किए गए रुपए भी बरामद हो गए। गुस्साई भीड़ ने पॉकेटमार की जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Pakistan Spy पूर्व फौजी ने किया देश से गद्दारी! परिवार को बताया सचिवालय में नौकरी, पाकिस्तान के लिए करता था जासूसी

पुलिस को दिए आवेदन में हायाघाट थाना क्षेत्र के खरारी गांव निवासी अशोक कुमार सिंह के पुत्र राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वह एमएलसी चुनाव के नामांकन के लिए एक उम्मीदवार के साथ आए थे। प्रेक्षा गृह से निकलते समय अत्यधिक भीड़ का फायदा उठाकर पॉकेटमारों ने उनकी जेब से 31 हजार रुपए निकाल लिए। पकड़े गए पॉकेटमार की पहचान मोतिहारी जिला के जितना थाना क्षेत्र के बिजवनी गांव निवासी स्वर्गीय सुरेंद्र शाह के पुत्र माइकल कुमार के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident दरभंगा में तेज रफ्तार! जाले-अतरबेल पथ पर भीषण टक्कर | सड़क पार कर रही महिला को रौंदा, कटासा में ऑन द मौत

थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद मंगलवार को गिरफ्तार पॉकेटमार माइकल कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार हुए दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में त्योहारों पर गहराया सफाई संकट! 7वें वेतनमान के लिए भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

Bhagalpur Sanitation Strike: भागलपुर में दुर्गापूजा और दशहरा के बीच सफाईकर्मियों ने सातवें वेतनमान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इससे शहर में गंदगी का संकट गहरा ग #BhagalpurSanitationStrike,#BiharNews,#DurgaPujaCrisis

दरभंगा में महिला SI पर गिरी गाज – सस्पेंड! वायरल ऑडियो की जांच में हुए बड़े खुलासे , SSP जगुनाथ रेड्डी ने किया निलंबित

Darbhanga Police: दरभंगा में महिला प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक ईशु रानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर इंटरनेट मीडिया पर वायरल ऑडियो के आधार पर एक अभियुक्त को #DarbhangaPolice,#BiharPolice,#PoliceSuspension

भागलपुर गंगा घाट पर बड़ा हादसा टला: दो जहाज टकराए, संवेदकों की लापरवाही से यात्रियों की जान जोखिम में

Bhagalpur Ship Accident: भागलपुर के वियाडा घाट पर गंगा नदी में दो जहाज टकरा गए, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा। संवेदकों के बीच समय सारणी को लेकर हुए विवाद ने यात्रियों की जान जोखिम में #BhagalpurNews,#GangaFerry,#ShipCollision

पश्चिम चंपारण में हड़कंप! ट्रेन से कटा विशाल मगरमच्छ, रेलवे ट्रैक पर मिली दर्दनाक मौत-क्षत-विक्षत शव

West Champaran Crocodile: पश्चिम चंपारण में नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड पर बुधवार को एक विशाल मगरमच्छ ट्रेन की चपेट में आ गया. वाल्मीकिनगर-पनियहवा स्टेशन के बीच हुई इस घटना में वन्यजीव की #WestChamparan,#CrocodileDeath,#BiharNews