spot_img

Darbhanga News: सरेंडर से पहले हाउसिंग कॉलोनी में कैसे घिरा ‘रंगीन’ बाबा, पुलिस की फिल्मी स्टाइल, जानें कुकर्म में और बंद कमरे का पूरा सच…

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: कानून के हाथ कितने लंबे होते हैं, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि धर्म की आड़ में छिपे कथित ‘बाबा’ भी सलाखों के पीछे पहुंच ही जाते हैं। मिथिलांचल के चर्चित कथावाचक श्रवण दास के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

Darbhanga News: सरेंडर का प्लान हुआ फेल, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

महिला थाना पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से शनिवार को कथावाचक श्रवण दास जी महाराज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार, श्रवण दास शनिवार को अदालत में आत्मसमर्पण करने की फिराक में था। लेकिन, एक अधिवक्ता के निधन के कारण कोर्ट में कामकाज ठप था, जिससे उसका प्लान फेल हो गया। पुलिस को इसकी भनक पहले ही लग चुकी थी। पुलिस की टीम ने पहले से ही जाल बिछा रखा था और बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग कॉलोनी के एक मकान से उसे धर दबोचा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। हालांकि, इस मामले का एक और मुख्य आरोपी और श्रवण दास का गुरु, राम उदित दास उर्फ मौनी बाबा, अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बैंक से निकलते ही CSP संचालक के ₹1,70,000 गायब, जानिए

शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

यह पूरा मामला 3 दिसंबर 2025 का है, जब एक नाबालिग लड़की ने महिला थाना पहुंचकर कथावाचक श्रवण दास पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि इस पूरे कुकर्म में और बंद कमरे में शादी कराने में श्रवण दास के गुरु मौनी बाबा ने भी उसका सहयोग किया था। इस सनसनीखेज मामले में, महिला थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी के छुट्टी से लौटने के बाद 19 दिसंबर 2025 को कांड संख्या 182/25 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने सदर एसडीपीओ राजीव कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया था, जिसमें टेक्निकल सेल को भी शामिल किया गया। इस केस में मौनी बाबा सहित 8-10 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है, जो घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों से बातचीत में कथावाचक श्रवण दास ने खुद को निर्दोष बताया। उसने कहा कि उसे बदनाम करने की साजिश के तहत विपक्षी परिवार द्वारा फंसाया गया है। वहीं, महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Police ASI Exam: बिहार पुलिस ASI परीक्षा की तारीख हुई तय! 462 पदों पर भर्ती, एडमिट कार्ड इस दिन

Bihar Police ASI Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑपरेटर) भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है। जानें कब होगी परीक्षा और कब जारी होंगे एडमिट कार्ड।#BiharPoliceASI,#BPSSCBihar,#ExamDate2026

BREAKING: मोदी कैबिनेट में नीतीश कुमार की एंट्री? धर्मेंद्र प्रधान पर संकट, बड़े फेरबदल…

Modi Cabinet Reshuffle: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले केंद्रीय कैबिनेट में जल्द ही बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। राजनीतिक गलियारों में इसकी तारीख और शामिल होने वाले नामो#Cabinet,#ModiCabinet,#NitishKumar

बिहार में फिल्मी बहार! 51 नई फिल्मों की शूटिंग को मिली हरी झंडी, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

Bihar Film Industry: बिहार में फिल्म निर्माण को लेकर बड़ा उत्साह दिख रहा है। बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम ने 2024-26 के लिए 51 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग को मंजूरी#BiharFilmIndustry,#BiharNews,#FilmTourism

Bankipur Election: बांकीपुर में भाजपा का ‘मास्टर स्ट्रोक’! प्रो. रणबीर नंदन बदलेंगे सियासी खेल? विपक्ष की बढ़ी धड़कनें!

Bankipur Election: पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा बड़े दांव की तैयारी में है। पूर्व MLC प्रो. रणबीर नंदन को यहां से उम्मीदवार बनाने की चर्चा है, जिसे पार्टी का 'मास्टर स्ट#BankipurElection,#BiharPolitics,#RanbirNandan