spot_img

Darbhanga Protest News: दरभंगा के सुपौल बाजार में आलू-परवल बेचकर अनोखा विरोध, अतिक्रमण के खिलाफ सड़क पर सब्जी की दुकान, घंटों ठप रहा आवागमन,क्या प्रशासन जागेगा?

दरभंगा के बिरौल में सड़क पर सब्जी रखकर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। घंटों तक आवागमन ठप रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अतिक्रमण के कारण रोजाना लगने वाले जाम से प्रशासन उदासीन है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Protest News: दरभंगा के सुपौल बाजार में आलू-परवल बेचकर अनोखा विरोध, अतिक्रमण के खिलाफ सड़क पर सब्जी की दुकान, घंटों ठप रहा आवागमन,क्या प्रशासन जागेगा? मामला, बिरौल अनुमंडल मुख्यालय से जुड़ा है। यहां, दरभंगा के बाद जिले के सबसे मंडी सुपौल बाजार के मुख्य पुल घाट के दोनो किनारों पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे आजिज लोगों ने बीच सड़क पर सब्जी की दुकान लगाकर विरोध प्रदर्शन करने के कारण लगभग एक घंटे तक इस मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप रहा। पढ़िए – विरोध का गांधीवादी तरीका

- Advertisement -

सुपौल बाजार सब्जी मंडी पुल घाट पर भीषण जाम से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को विरोध का एक अनोखा तरीका अपनाया। वर्षों से चली आ रही इस समस्या का प्रशासनिक स्तर पर कोई समाधान न होने से नाराज ग्रामीणों ने बीच सड़क पर आलू और परवल की टोकरियां रखकर सब्जी की दुकानें लगा दीं। इस अप्रत्याशित कदम के साथ ही उन्होंने वहीं बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

जाम से त्रस्त ग्रामीणों का अनूठा विरोध प्रदर्शन

आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि सुपौल बाजार के मुख्य पुल घाट के दोनों किनारों पर अवैध रूप से मछली बाजार, सब्जी की दुकानें और दर्जनों फुटपाथी व ठेला चालकों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। इस गंभीर अतिक्रमण के कारण इस मार्ग पर सुबह से लेकर शाम तक रोजाना भयंकर और जानलेवा जाम लगता रहता है। यहां से गुजरने वाले लोगों को घंटों फंसे रहना पड़ता है, जिससे उनका समय और ऊर्जा दोनों बर्बाद होती है।

यह स्थिति सिर्फ सामान्य यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि स्कूली बच्चों, गंभीर मरीजों और एम्बुलेंस के लिए भी बड़ी समस्या बन गई है। जाम में फंसकर कई बार बच्चों को स्कूल पहुँचने में देरी होती है, वहीं गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुँचाना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय दुकानदारों द्वारा भी अपनी दुकानों का सामान जैसे आलू, प्याज और अन्य सब्जियां सड़क पर ही फैला दी जाती हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई आधी से भी कम रह जाती है। यह पूरी स्थिति यहां के निवासियों के लिए एक बड़ी मानसिक प्रताड़ना बन चुकी है, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

सड़क पर सब्जी की दुकान, घंटों ठप रहा आवागमन

ग्रामीणों द्वारा बीच सड़क पर सब्जी की दुकान लगाकर विरोध प्रदर्शन करने के कारण लगभग एक घंटे तक इस मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) प्रभाकर तिवारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

SDPO के कड़े निर्देशों पर स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और उनके सहयोग से सड़क के बीच से आलू व परवल की टोकरियों को हटवाया। इसके बाद यातायात को दोबारा सुचारू रूप से चालू कराया जा सका, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Kisan News: दरभंगा के किसान सलाहकार पर गंभीर आरोप, पद से हटाया गया; कृषि विभाग में मचा हड़कंप!

बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं मिली राहत

इस अनोखे विरोध प्रदर्शन में शामिल मुख्य ग्रामीण बिनोद सहनी उर्फ बलियाबी और मोहम्मद मुस्ताक शाह ने जोर देकर कहा कि इस जानलेवा जाम की समस्या से पूरा बिरौल उपमंडल त्रस्त है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई बार स्थानीय थाना और अनुमंडल स्तर पर आयोजित शांति समिति की बैठकों में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। हालांकि, हर बार केवल खोखले आश्वासन ही मिले और धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें:  Patna Sand Mafia News: हड़कंप! पटना में बालू माफियाओं ने काटी सोन कैनाल, सरकार को करोड़ों का नुकसान, किसान बेहाल

प्रशासन की इसी उदासीनता और लापरवाही से तंग आकर ग्रामीणों को यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि कुंभकर्णी नींद में सोए प्रशासन को जगाने और इस नरकीय स्थिति से मुक्ति पाने के लिए आज उन्हें बीच सड़क पर परवल और आलू की दुकान खोलनी पड़ी। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अबु हाजमा ने पूर्व में बिरौल एसडीओ से लेकर दरभंगा डीएम तक को लिखित शिकायत पत्र भेजा था, जिसमें पुल घाट को अतिक्रमण मुक्त कराने और मछली बाजार को किसी अन्य खाली सरकारी भूखंड पर स्थानांतरित करने की मांग की गई थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Farmer News: उमस भरी गर्मी में भी किसानों का जज्बा! काठ की बैलगाड़ी पर गोबर का खाद, चल पड़ी किसानी, धान बुवाई की बड़ी तैयारी

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

Biroul Encroachment News: इस अनोखे प्रदर्शन और जनता के भारी आक्रोश की सूचना मिलते ही बिरौल के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) शशांक राज ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए बिरौल नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) को इस गंभीर समस्या का तुरंत और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया है। पुलिस ने भी स्पष्ट किया है कि जल्द ही अंचल प्रशासन और नगर निकाय के साथ एक संयुक्त उच्चस्तरीय बैठक कर फुटपाथ को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों को जल्द ही स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Teacher News: बिहार के युवाओं को बड़ी सौगात: TRE 4 में हजारों पद, BHU की शाखा भी! जानिए – क्या भेजेगा शिक्षा विभाग...

बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति (TRE 4) को लेकर शिक्षा मंत्री ने बड़ा अपडेट दिया है। जुलाई में BPSC को नई अधियाचना भेजी जाएगी। राज्य में BHU की शाखा खोलनेBiharTeacherNews,TRE4,BiharEducation

Bhagalpur Bridge News: एक महीने बाद विक्रमशिला सेतु पर गाड़ियां दौड़ने लगीं धुआधार, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज में लौटी रौनक, ट्रैफिक बहाल होने से लोगों...

विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन बहाल होने से भागलपुर और आसपास के जिलों में खुशी की लहर है। एक महीने की भारी परेशानी के बाद BRO द्वारा निर्मित बेली ब्रिज के#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharRoads

40 साल बाद Nitish Kumar पहुंचे मौसी के घर, देखिए नालंदा में कैसा रहा भव्य स्वागत और भावुक पल! – Nalanda Nitish Kumar News

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 40 साल बाद अपने गृह जिले नालंदा में मौसी के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और स्वर्गीय मौसी-मौसा को श्रद्धांजलि अर्पित#NalandaNews,#NitishKumar,#BiharPolitics

Darbhanga Illegal Mining News: दरभंगा में अवैध खनन पर प्रशासन का कहर! 2 हाइवा और ट्रैक्टर जब्त, खनन माफिया का नेटवर्क खलबली में!

दरभंगा में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है। खनन विभाग ने दो हाइवा और एक ट्रैक्टर को जब्त किया, जिसमें अवैध रूप से नदी की मिट्टी भरी हुई#DarbhangaNews,#IllegalMining,#MiningMafia