spot_img

Darbhanga के जाले कृषि विज्ञान केंद्र ने ततैला ग्राम को लिया गोद, तोरी से संवरेंगी किस्मत

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स। कृषि विज्ञान केंद्र, जाले, दरभंगा की ओर से भारत सरकार संपोषित अनुसूचित जाति उप योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति के ‌किसानों को रबी फसल में तोरी का  बीज़ दिया गया।

केंद्र‌‌ के अध्यक्ष सह वरीय वैज्ञानिक डॉ. दिव्यांशु शेखर ने बताया कि अनुसूचित जाति उप योजना भारत सरकार द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम अंतर्गत अनुसूचित जाति के किसानों को उपादान प्रदान करने के साथ-साथ प्रशिक्षण, प्रत्यक्षण एवं सलाह उपलब्ध कराया जाता है, जो पूर्णता निशुल्क होता है।

इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली अनुसूचित जातियों को महत्वपूर्ण संसाधन और निवेश प्रदान करके इनका आर्थिक विकास करना है। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र, जाले इस परियोजना अंतर्गत जाले प्रखंड के ततैला ग्राम को गोद लिया है। उन्होंने बताया कि इस वर्श रबी फसल में 20 एकड़ क्षेत्रफल के लिए  ततैला  ग्राम में तोरी का बीज वितरण किया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: हेलमेट नहीं पहनोगे तो ' संदीप के डंडे ' पड़ेंगे... कटेगी बाइक चालान, 7 चालकों पर गाज, 7 हजार का जुर्माना

केंद्र की कृषि अभियांत्रिकी वैज्ञानिक डॉ अंजलि सुधाकर ने आज के इस कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत तोरी की वैज्ञानिक खेती के विषय में ततैला ग्राम के किसानों को बताया।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि तोरी के लिए बीच दर 2 किलो प्रति एकड़ के हिसाब से उपयोग करना चाहिए। बुवाई से पहले बीच उपचारण के लिए 2 ग्राम  थिरम, बेवसटीन या कैप्टन  नामक दवा से प्रति किलो बीज़ की दर से करना चाहिए। उन्होंने तोरी के लिए मिट्टी जांच के अनुसार गंधक जिंक और बोरोन का प्रयोग करने की सलाह दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: महावीरी झांकी महोत्सव में लहराया 65 फीट ऊंचा आकर्षक झंडा... जय बजरंगबली के जयकारों से गूंजा नरौछ गांव, अखाड़ा खिलाड़ियों ने दिखाए करतब

खरपतवार नियंत्रण हेतु 1 लिटर पेनडीमिथिलीन प्रति एकर के हिसाब से प्रयोग करने को कहा। उन्होंने तोरी में लगने वाली कुछ प्रमुख कीड़ों और बीमारियों के बारे में भी किसानों को बताया। प्रशिक्षण उपरांत उपादान वितरण का कार्य किया गया। लाभार्थी सतोहन राम, विवेक पासवान, रीता देवी प्रमिला देवी आदि  उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिंहवाड़ा में Gold Merchant Shooting: भरवाड़ा बाजार स्वर्ण व्यवसायी गोलीकांड का तीसरा शूटर गिरफ्तार, गिरोह का हुआ पर्दाफाश!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: चंद रुपयों में बिक गया Tilka Majhi का ठिकाना, बचे सिर्फ बे-ईमान … बरगद का पेड़ पूछ रहा मौन ‘ सवाल ’...

इतिहास सिर्फ तारीखों का बहीखाता नहीं है, यह समाज की आत्मा और संघर्षों का...

सोनपुर मंडल में Railway Ticket Checking: 3172 यात्रियों पर लगा भारी जुर्माना, 22 लाख से अधिक वसूले

Railway Ticket Checking: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने की सोच रहे हैं? तो...

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर नौशाद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा … अवैध संबंध और पैसों का लेन-देन बना हत्या की वजह, पढ़िए पार्टी के नाम पर...

मुजफ्फरपुर हत्याकांड: बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए नौशाद आलम हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज...