दरभंगा से बिग ब्रेकिंग है। यहां कोसी नदी का तटबंध टूट गया है। किरतपुर प्रखंड के भभौल गांव के पास तटबंध टूटा है। इस तटबंध के टूटने से किरतपुर प्रखंड और घन्यश्यामपुर प्रखंड में बाढ़ की तबाही मचने की आशंका है।
कोसी नदी पर तटबंध काफी दूर तक टूटने से काफी दूर तक कटाव हुआ है। जिला प्रशासन रविवार की देर शाम से बचाने का पूरा प्रयास कर रहा था। मगर, भुभोल गांव के पास रात करीब दो बजे कोसी नदी का पश्चिमी बांध टूट गया।