spot_img

Darbhanga में कपड़ों से भरा बैग और एक लाश, Madhubani के युवक की हत्या, खुदकुशी, मुंह में खून…तनाव या साजिश? छुपा गहरा राज?

spot_img
- Advertisement -

प्रभास रंजन, दरभंगा, देशज टाइम्स। Darbhanga में कपड़ों से भरा बैग और एक लाश, Madhubani के युवक की हत्या, खुदकुशी, मुंह में खून…तनाव या साजिश? छुपा है गहरा राज?

- Advertisement -

मौत या कत्ल? दरभंगा के हराही तालाब में मिली दर्दनाक लाश

दरभंगा नगर थाना क्षेत्र के हराही तालाब से मंगलवार सुबह एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को तालाब में तैरता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

- Advertisement -

मुख्य बिंदु:

- Advertisement -
  • स्थान: हराही तालाब, नगर थाना, दरभंगा

  • मृतक: दिव्यांशु सिंह (पुत्र – माधव सिंह, बाजपट्टी गांव, मधुबनी)

  • सबूत: मुंह पर खून, कपड़ों से भरा बैग

  • जांच की स्थिति: पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी पुष्टि

यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: दुष्कर्म, गैंगरेप के आरोपियों की जमानत खारिज, जानिए क्यों!

आधार कार्ड से हुई युवक की पहचान

नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डीएमसीएच (DMCH) पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की तलाशी के दौरान मृतक के पॉकेट से आधार कार्ड मिला, जिसके जरिए उसकी पहचान की गई।

नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया

नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान दिव्यांशु सिंह (पुत्र – माधव सिंह, निवासी – बाजपट्टी गांव, फुलपरास थाना, मधुबनी) के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे गांव से दरभंगा के लिए रवाना हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! यात्रियों की सुविधा के लिए दरभंगा–नई दिल्ली –दरभंगा स्पेशल ट्रेन के फेरों में विस्तार

तनाव में था युवक, आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

गांव के लोगों के अनुसार दिव्यांशु सिंह पिछले कुछ दिनों से तनाव में था। पुलिस को प्रथम दृष्टया आशंका है कि युवक ने तनाव में आकर आत्महत्या (Suicide) कर ली हो। हालांकि, पुलिस ने साफ किया है कि परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के जोगियारा-कमतौल मुख्य मार्ग पर मौत का मंजर! स्कॉर्पियो ने ली मासूम अंजलि की जान, पिता गंभीर

मुंह पर खून और कपड़ों वाला बैग मिला, हत्या की भी आशंका

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक के मुंह पर खून लगा हुआ था, जिससे मारपीट (Assault) की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा तालाब के घाट पर एक बैग भी बरामद हुआ है, जिसमें कई कपड़े रखे हुए थे।

पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला हत्या (Murder) का है या आत्महत्या का।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाढ़ का खतरा बढ़ा! भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में हाई अलर्ट, जानें क्या है देर रात का अलर्ट –...

Bihar Flood Alert: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पटना के गांधी घाट और मोकामा के हाथिदह में नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकत#BiharFlood,#GangaRiver,#PatnaNews

Bihar BPSC ने DSP के 2 पद घटाए! क्या आपकी तैयारी पर पड़ेगा असर? | जानिए – क्या है नया बदलाव?

Bihar BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं एकीकृत संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के 2 पद घटा दिए हैं। अब 22 की जगह 20 पदों पर भर्ती#BiharBPSC,#BPSCDSP,#BiharRecruitment

Darbhanga Ambulance Accident नवजात की मौत का गम, ऊपर से एंबुलेंस पलटी! मां-नानी हुईं घायल | बिरौल-कुशेश्वरस्थान SH पर दर्दनाक हादसा

Bihar Ambulance Accident: दरभंगा में नवजात की मौत का गम लेकर लौट रही मां, नानी और दादी समेत तीन महिलाएं एंबुलेंस पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हृदयविदारक घटना घनश्यामपुर में हुई।#BiharAmbulance,#DarbhangaNews,#RoadSafety

Darbhanga News केवटी की दो खबरें!| 350 साल पुरानी परंपरा और केवटी और रैयाम थाने का औचक निरीक्षण

Bihar Janmashtami: केवटी में साढ़े तीन सौ साल पुरानी कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। रनवे और दड़िमा चौक पर भव्य मेले और पूजा पंडाल सज चुके हैं। ग्रामीण एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जाय#BiharJanmashtami,#KevatiNews,#KrishnaJanmotsav