spot_img

दरभंगा में अब निजी विद्यालय की बसें सड़क पर पार्किंग की तो सीधी कार्रवाई, स्कूल, अस्पताल के समीप वाहनोंं की रफ्तार हो गई तय

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गयी।

- Advertisement -

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से स्कूल के समीप 25 किलोमीटर प्रतिघंटा, अस्पताल के समीप 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति रखने का निर्देश दिया गया है।

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने कहा कि इस आशंय का प्रचार-प्रसार करवाया जाए कि स्कूल, अस्पताल एवं धार्मिक स्थलों के समीप वाहन की गति 25 किलोमीटर प्रतिघंटा से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा ही रखा जाए। उन्होंने सड़क दुघर्टना के मृतक के आश्रितों को 21वें दिन तक मुआवजा भुगतान कर देने का निर्देश दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime आपसी बंटवारे का विवाद-मारपीट और लूटपाट! 2 जानलेवा हमलावर गिरफ्तार

उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को अपने कर्मी के माध्यम से मृतक के आश्रित, जिसके बैंक खाते में राशि दी जानी है, उससे सम्पर्क कर वांछित कागजात मगवा लेने का निर्देश दिया। साथ ही दुघर्टना स्थल की जाँच हेतु एक समिति का गठन करने का निर्देश दिया, ताकि समिति यह पता लगाए कि किस कारण से दुघर्टना घटित हुई, ताकि उस पर रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga College Engineering गर्व का क्षण! दरभंगा के इन दो छात्रों की लगी लॉटरी! L&T ने दिया ₹6.57 लाख का बंपर पैकेज

दरभंगा में अब निजी विद्यालय की बसें सड़क पर पार्किंग की तो सीधी कार्रवाई, स्कूल, अस्पताल के समीप वाहनोंं की रफ्तार हो गई तय उन्होंने शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्टैण्डों से अतिक्रमण हटवाने का भी निर्देश दिया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि दुघर्टना ग्रस्त लोगों को स्वंय पहल कर अस्पताल पहुंचाने वाले को अच्छा मददगार व्यक्ति का प्रशस्ति पत्र 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को प्रदान किया जाता है।

इसके लिए उस क्षेत्र के थाना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अनुशंसा आनी चाहिए। कहा कि विद्यालयों के लिए चलाए जा रहे वाहनों की साफ-सफाई का भी जाँच करवाने का निर्देश दिया गया।दरभंगा में अब निजी विद्यालय की बसें सड़क पर पार्किंग की तो सीधी कार्रवाई, स्कूल, अस्पताल के समीप वाहनोंं की रफ्तार हो गई तय बैठक में बताया गया कि निजी विद्यालयों के बसों का सड़क पर पार्किंग किए जाने से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
जिलाधिकारी ने बस मालिकों के साथ बैठक कर उसपर यथोचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  जाले अस्पताल में हुआ चमत्कार! एक साथ तीन बच्चों का जन्म, माँ और तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ

जिलाधिकारी ने मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय में ट्रैफिक रूल से संबंधित जागरूकता कक्षा चलवाने के निर्देश दिये।
बैठक में नगर आयुक्त कुमार गौरव, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime आपसी बंटवारे का विवाद-मारपीट और लूटपाट! 2 जानलेवा हमलावर गिरफ्तार

Kamtoul Crime: कमतौल थाना क्षेत्र में जमीन बंटवारे को लेकर हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य आरोपी आदित्य कुमार और शिवम कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरा#KamtoulCrime,#BiharPolice,#LandDispute

बिहार में ‘अर्नब’ तूफान का खतरा! 5 दिन तक मौसम का कहर, जानें आपके शहर में क्या होगा? | पढ़िए -तूफान की ताजा स्थिति...

Bihar Weather Alert: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के कारण बिहार में 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अ#BiharWeather,#CycloneArnab,#BiharRainAlert

जाले अस्पताल में हुआ चमत्कार! एक साथ तीन बच्चों का जन्म, माँ और तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ

Jale Hospital: जाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। सीतामढ़ी की जहरुन खातून ने दो बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया, जच्चा-ब#JaleHospital,#TripletsBirth,#BiharNews

Darbhanga College Engineering गर्व का क्षण! दरभंगा के इन दो छात्रों की लगी लॉटरी! L&T ने दिया ₹6.57 लाख का बंपर पैकेज

Darbhanga College Engineering: दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय के दो छात्रों, बालराज रत्ना और हेमंत कुमार का लार्सन एंड टुब्रो में 6.57 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर चयन हुआ है। यह उपलब्धि संस्थ#DarbhangaNews,#LTPlacement,#BiharEducation