spot_img

हैरान करने वाला किराया! दिवाली-छठ पर पटना आने का हवाई टिकट ₹30,000, सामान्य से 4 गुना महंगा के करीब, कैसे लौटेंगे बिहारी?

Bihar Flight Ticket Price: त्योहारी सीजन में घर लौटने की तैयारी कर रहे बिहारियों की जेब पर भारी पड़ रहा हवाई सफर। बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई से पटना के लिए फ्लाइट टिकट की कीमतें कई गुना बढ़कर 30 हजार रुपये तक पहुंच गई हैं, जिससे परिवार संग यात्रा का बजट बिगड़ गया है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Flight Ticket Price: दीपावली और छठ महापर्व नजदीक आते ही बिहार के लोगों की घर वापसी का सफर बेहद महंगा हो गया है। दूसरे शहरों में काम करने वाले बिहार के लोग अपने घर पटना लौटने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन हवाई यात्रा का किराया उनकी जेब पर भारी पड़ रहा है। बेंगलुरु, नई दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों से पटना आने वाली उड़ानों के टिकट की कीमतें कई गुना बढ़ गई हैं। हालात यह हैं कि मुंबई से पटना आने का किराया करीब 30 हजार रुपये तक पहुंच गया है, जबकि बेंगलुरु से एक टिकट पर 29 हजार रुपये से अधिक खर्च करने पड़ सकते हैं।

- Advertisement -

बेंगलुरु से पटना का हवाई किराया 29 हजार के पार, सामान्य से 4 गुना महंगा

दिवाली से ठीक एक दिन पहले, 7 नवंबर को बेंगलुरु से पटना आने वाली उड़ानों का किराया चौंकाने वाला है। बुकिंग एप पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दोपहर 2:45 बजे की इंडिगो फ्लाइट का किराया 26,053 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं, दोपहर 1:10 बजे की एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान 29,178 रुपये में मिल रही है। दिवाली के दिन भी यात्रियों को कोई खास राहत नहीं मिली है, इस दिन बेंगलुरु से पटना का न्यूनतम किराया 18,073 रुपये है, जबकि सुबह 8:25 बजे की फ्लाइट का टिकट 24,215 रुपये में उपलब्ध है। सामान्य दिनों में इस रूट पर हवाई किराया 6 से 8 हजार रुपये के बीच रहता है, जो अब कई गुना बढ़ गया है। 13 नवंबर को भी दोपहर 2:45 बजे की उड़ान का किराया 19,490 रुपये तक पहुंच चुका है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  BPSC TRE-4.0: शिक्षक भर्ती के आवेदन की तारीख बढ़ी…! बिहार में शिक्षक बनने का एक और मौका, BPSC ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तारीख | जानिए

दिल्ली-मुंबई से पटना आने में भी छूटे पसीने

दिल्ली और मुंबई से पटना आने वाले यात्रियों को भी महंगे टिकटों का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में कंफर्म टिकट की कमी के चलते कई यात्री हवाई यात्रा का विकल्प चुनते हैं, लेकिन बढ़ी हुई कीमतें उन पर अतिरिक्त बोझ डाल रही हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Cyclone Arnab बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भयानक चक्रवात 'अर्नब' ने बढ़ाई Bihar समेत 8 राज्यों की चिंता! बिहार में बड़ा अलर्ट, जानें IMD का ताजा अनुमान |6 जिलों में स्कूल बंद
शहरदिनांकफ्लाइट विवरणकिराया
दिल्ली7 नवंबरसुबह 7 बजे स्पाइसजेट13,188 रुपये
दिल्ली7 नवंबरदोपहर 2:50 बजे की उड़ान17,209 रुपये
दिल्ली7 नवंबरसुबह 7:35 बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस26,179 रुपये
दिल्ली13 नवंबर (छठ से पहले)न्यूनतम किराया15,488 रुपये
दिल्ली13 नवंबरदोपहर 2:50 बजे स्पाइसजेट26,458 रुपये
मुंबई7 नवंबरसुबह 9:30 बजे स्पाइसजेट29,952 रुपये
मुंबई7 नवंबरशाम 7 बजे एयर इंडिया (न्यूनतम)18,812 रुपये
मुंबई7 नवंबरशाम 3:05 बजे इंडिगो25,643 रुपये
मुंबई10 नवंबरन्यूनतम किराया18,812 रुपये
मुंबई10 नवंबरअधिकतम किराया29,972 रुपये

सामान्य दिनों में दिल्ली-पटना रूट पर किराया 4 से 6 हजार रुपये रहता है। मुंबई से पटना आने वाले यात्रियों को 10 नवंबर को भी ऊंचे किराए का सामना करना पड़ रहा है, जहां न्यूनतम 18,812 रुपये और अधिकतम 29,972 रुपये तक का टिकट मिल रहा है। इसके अलावा, वेब चेक-इन के दौरान सीट चुनने के लिए भी यात्रियों को अतिरिक्त राशि का भुगतान करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:  EOU Raid केसरिया में सनसनी ! BJP नेता रिंकू पाठक के 6 ठिकानों पर छापा

परिवार संग घर लौटना अब बनी एक बड़ी चुनौती

हवाई किराये में इस अप्रत्याशित बढ़ोतरी का सीधा असर उन बिहारियों पर पड़ रहा है, जो दूसरे शहरों में नौकरी या कारोबार कर रहे हैं। अकेले यात्रा करने वालों के लिए भी यह टिकट महंगा है, लेकिन पूरे परिवार के साथ पटना आने वालों का खर्च तो कई गुना बढ़ जाएगा। ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिलने पर हवाई यात्रा का विकल्प चुनने वाले यात्रियों के लिए अब यह विकल्प भी महंगा हो चुका है। दिवाली और छठ जैसे महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे बिहार के लोगों के लिए अब यात्रा का बजट बनाना एक बड़ी चुनौती बन गया है।

नोट: हवाई किराया बुकिंग के समय, सीटों की उपलब्धता और एयरलाइन की नीतियों के अनुसार बदल सकता है। ऊपर दिए गए किराये उपलब्ध बुकिंग जानकारी पर आधारित हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Cyclone Arnab बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भयानक चक्रवात ‘अर्नब’ ने बढ़ाई Bihar समेत 8 राज्यों की चिंता! बिहार में बड़ा अलर्ट, जानें...

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' अब भीषण रूप ले चुका है और 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट से टकराएगा। बिहार समेत 8 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी,#CycloneArnab,#BiharWeather,#WeatherAlert

EOU Raid केसरिया में सनसनी ! BJP नेता रिंकू पाठक के 6 ठिकानों पर छापा

East Champaran EOU Raid: पूर्वी चंपारण के केसरिया में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने भाजपा नेता रिंकू पाठक के आवास सहित छह ठिकानों पर छापेमारी की है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।#BiharNews,#EOURaid,#RinkuPathak

आपकी आइसक्रीम में मिली गंदगी! पटना में बड़ा एक्शन, 5 प्रतिष्ठानों पर RAID, ₹80,720 का एक्सपायर्ड सामान नष्ट, कई यूनिट्स पर लटकी तलवार

Bihar Food Safety: पटना में खाद्य संरक्षा विभाग ने आइसक्रीम और डेयरी इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षण में गंदगी, एक्सपायर्ड सामान मिला, जिसके बाद ₹80,720 की 260 किलो खाद्य#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration

लालू प्रसाद के लिए बढ़ी टेंशन! चारा घोटाले में आज से अब हर दिन होगी सुनवाई, जानें भारी-भरकम रिकॉर्ड ने कैसे बढ़ाई चुनौती!

Lalu Prasad Fodder Scam: चारा घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। झारखंड हाईकोर्ट में अब 27 अक्टूबर से उनकी अपीलों पर नियमित सुनवाई शुरू होग#LaluPrasad,#FodderScam,#JharkhandHighCourt