spot_img

दरभंगा बार एसोसिएशन के सैकड़ों अधिवक्ताओं का बार और बेंच की गरिमा अक्षुण्ण रखने पर जोर, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

spot_img
- Advertisement -

लहेरियासराय, देशज टाइम्स कोर्ट रिपोर्टर। बार एसोसिएशन दरभंगा के सेंट्रल हॉल में गुरुवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में सेमिनार का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

आयोजित सेमिनार में जिला जज की नियुक्ति एवं हाईकोर्ट के दिशा-निर्देश के अनुरूप कोर्ट कार्य संचालन सुनिश्चित कराने पर मंथन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए वरीय अधिवक्ता जितेंद्र नारायण झा ने कहा कि बार और बेंच की गरिमा को बनाए रखने के लिए वकीलों को जागरूक होकर एकताबद्ध होना पड़ेगा।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि आवश्यकता है कि वकील अधिवक्ता कानून के मातहत अपना आचरण करते हुए न्याय याचकों को न्याय दिलाने में श्रम लगाएं। महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने कहा कि वकीलों की भावनाओं का कद्र एवं समर्थन करते हैं। वकीलों की एकता से ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!

अधिवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बेंच को बार की गरिमा को ख्याल रखते हुए न्यायिक प्रकोष्ठ में बैठने की समुचित व्यवस्था वकीलों के लिए करना चाहिए। अधिवक्ता अमर प्रकाश ने कहा कि ससमय जमानत का निष्पादन नहीं होता है एवं नकल के लिए दाखिल चिरकुट का चिरकुट अनुसार नकल ससमय नहीं मिलती है जिससे न्याय याचकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए

सेमिनार के माध्यम से अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से तय किया कि पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, निरिक्षी न्यायाधीश, महानिबंधक, सभी न्याय मूर्ति, प्रभारी जिला जज दरभंगा समेत दरभंगा न्याय मंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर मांग की जाती है कि 83 दिन से रिक्त जिला जज के पद पर जिला जज का पदस्थापन किया जाए।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

सेमिनार में सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे। आयोजन समिति के संयोजक अधिवक्ता राजीव रंजन ठाकुर ने स्थापित न्यायिक सिस्टम को सरजमीन पर लागू कराने के लिए संकल्पित अधिवक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापन दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision