
केवटी, देशज टाइम्स। केवटी प्रखंड की मध्य विद्यालय, बरिऔल बोर्ड के सहायक शिक्षक मोहन झा के सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार को उनके सम्मान में प्रधानाध्यापक पूर्णेन्दु ठाकुर की अध्यक्षता व शिक्षक अमोल चन्द्र झा के संचालन में सम्मान सह विदाई समारोह (Farewell given to teacher Mohan Jha in Keoti) का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संध के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार झा ने कहा कि शिक्षक कभी भी रिटायर नहीं होता वह हमेशा समाज निर्माण में अपना योगदान देते रहता है।
उनके कार्यकालो की सराहना करते हुए उन्हें दीर्घ जीवन की कामना की। इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाध्याक ने सेवा निवृत्त शिक्षक को अंग वस्त्र, कलम, पाग-चादर व पुष्प माला एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में मुखिया महताब आलम, सरपंच अब्दुल खालिक, पुष्पा कुमारी , विनीत कुमार झा, महेश कुमार साफी, सीमा कुमारी, मिहिर कुमार, माधुरी कुमारी, ज्योति बेला, रजनीश कुमार, कार्तिक मिश्रा, रविन्द्र ठाकुर, राकेश कुमार सहित अन्य कई मौजूद थे।







