spot_img

Darbhanga News: दरभंगा हजरत शहीद बाबा की मजार में लगी आग की तह तक होगी जांच, जानिए

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: दरभंगा की फिजा में उस वक्त तनाव का धुआं घुल गया, जब एक मजार पर चढ़ी चादर अचानक आग की लपटों में घिर गई। शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित टाउन हॉल के पास हजरत शहीद बाबा की मजार पर चढ़ी चादर में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। घटना के बाद एक विशेष समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी अफरा-तफरी मच गई और कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

- Advertisement -

मौके पर नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार, विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार समेत कई अन्य थानों के प्रभारी और पुलिस बल ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीओ विकास कुमार और सदर एसडीपीओ राजीव कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

Darbhanga News: क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और आश्वासन दिया कि मामले की पूरी तहकीकात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुछ स्थानीय लोगों का आरोप है कि किसी ने जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया है ताकि शहर का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ा जा सके। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बैंक से निकलते ही CSP संचालक के ₹1,70,000 गायब, जानिए

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। FSL टीम ने घटनास्थल से सैंपल एकत्रित किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के असली कारणों का पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

जांच में जुटी FSL टीम

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि चादर में आग खुद लगी या किसी शरारती तत्व ने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अगरबत्ती की वजह से चादर ने आग पकड़ी होगी। उन्होंने कहा कि पूरी सच्चाई रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Police ASI Exam: बिहार पुलिस ASI परीक्षा की तारीख हुई तय! 462 पदों पर भर्ती, एडमिट कार्ड इस दिन

Bihar Police ASI Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑपरेटर) भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है। जानें कब होगी परीक्षा और कब जारी होंगे एडमिट कार्ड।#BiharPoliceASI,#BPSSCBihar,#ExamDate2026

BREAKING: मोदी कैबिनेट में नीतीश कुमार की एंट्री? धर्मेंद्र प्रधान पर संकट, बड़े फेरबदल…

Modi Cabinet Reshuffle: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले केंद्रीय कैबिनेट में जल्द ही बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। राजनीतिक गलियारों में इसकी तारीख और शामिल होने वाले नामो#Cabinet,#ModiCabinet,#NitishKumar

बिहार में फिल्मी बहार! 51 नई फिल्मों की शूटिंग को मिली हरी झंडी, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

Bihar Film Industry: बिहार में फिल्म निर्माण को लेकर बड़ा उत्साह दिख रहा है। बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम ने 2024-26 के लिए 51 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग को मंजूरी#BiharFilmIndustry,#BiharNews,#FilmTourism

Bankipur Election: बांकीपुर में भाजपा का ‘मास्टर स्ट्रोक’! प्रो. रणबीर नंदन बदलेंगे सियासी खेल? विपक्ष की बढ़ी धड़कनें!

Bankipur Election: पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा बड़े दांव की तैयारी में है। पूर्व MLC प्रो. रणबीर नंदन को यहां से उम्मीदवार बनाने की चर्चा है, जिसे पार्टी का 'मास्टर स्ट#BankipurElection,#BiharPolitics,#RanbirNandan