spot_img

दरभंगा निकाय चुनाव में उम्मीदवारों पर नकेल कसने आ गया उड़न दस्ता, चुनावी व्यय, पर्यवेक्षण, आर्थिक अपराध पर कंट्रोल और एक्शन की घुमाएगा उड़न दस्ता दल रिमोट

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत दरभंगा जिला में राज्य निर्वाचन आयोग के अद्यतन निर्देश के तहत चुनावी व्यय पर नियंत्रण, पर्यवेक्षण तथा चुनाव के क्रम में आर्थिक अपराध पर नियंत्रण एवं कार्रवाई के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिलाधिकारी राजीव रौशन ने उड़नदस्ता दल (एफएसटी) का गठन करते हुए दंडाधिकारी पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

- Advertisement -

दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के लिए इंद्रासन साह, अंचलाधिकारी सदर, अभयपद दास अंचलाधिकारी बहादुरपुर एवं मोनी झा, राजस्व अधिकारी सदर एवं नीलम कुमारी, राजस्व अधिकारी बहादुरपुर की प्रतिनियुक्त की गयी है।

- Advertisement -

वहीं नगर निकाय, सिंहवाड़ा के लिए रामनाथ राम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सिंहवाड़ा को, नगर निकाय, भरवाड़ा के लिए लक्ष्मण कुमार झा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सिंहवाड़ा को, नगर निकाय, हायाघाट के लिए श्री अंकुर राय, राजस्व अधिकारी हायाघाट को, नगर निकाय, बेनीपुर के लिए श्री रवि कुमार, राजस्व अधिकारी बेनीपुर को, नगर निकाय, बहेड़ी के लिए शम्मी कुमार, राजस्व अधिकारी बहेड़ी को एवं नगर निकाय कुशेश्वरस्थान पूर्वी के लिए नादिर बकार यकूबी, राजस्व अधिकारी कुशेश्वरस्थान पूर्वी को प्रतिनियुक्त किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान नगर पंचायत में बड़ा विवाद... कार्यपालक पदाधिकारी ने मुख्य पार्षद और बेटे पर दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, उड़नदस्ता दल(एफएसटी) का दायित्व मुख्य कर्तव्य अवैध चुनावी आचरण तथा मतदाताओं के उपहार शराब, पैसे वितरण, घुस देना या अन्यान्य प्रभावित करना जैसे आचरणों पर निगरानी रखना एवं परिवाद प्राप्त होने पर उसकी जांच करनी है।

आदर्श आचार संहिता एवं चुनाव से संबंधित खर्च के संबंध में सूचना/परिवाद प्राप्त होने पर उनकी जांच करना, राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला स्तर से प्राप्त परिवादों की जांच करना, परिवाद प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करना और यदि घटनास्थल पर पहुंचने में ज्यादा समय लगने की संभावना हो तो वैसी स्थिति में स्थानीय थाना को घटनास्थल पर भेजना एवं उनके द्वारा कृत कार्रवाई की निगरानी करनी है।

इसके साथ ही उड़नदस्ता दल/स्थानीय थाना द्वारा किए गए समस्त कार्रवाई का वीडियो ग्राफी कराया जाना एवं विस्तृत विवरण या स्पष्टीकरण के लिए परिवादी से संपर्क करना साथ ही साथ कृत कार्रवाई के तैयार की गई सी.डी/डी.वी.डी को व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को समर्पित करना एवं उड़नदस्ता दल (एफ.एस.टी) अपना प्रतिवेदन प्रतिदिन पुलिस अधीक्षक संबंधित निर्वाची पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग को समर्पित करेंगे।

उन्होंने कहा कि उड़नदस्ता दल निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग के सतत संपर्क में रहेंगे एवं नोडल पदाधिकारी, निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग दरभंगा के निर्देशानुसार आयोग के अद्यतन निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: शासन के साथ- अध्यात्म की बात… CM Samrat ने पटनदेवी, हनुमान मंदिर में टेका मत्था LIVE देखें तस्वीर बोलती है…

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जब से पदभार संभाले हैं, शासन...

Nepali Brides: बड़ी पहल, भारत में शादी करने वाली नेपाली महिलाओं को अब आसानी से मिलेगी भारतीय नागरिकता

Nepali Brides: सरहद पार से प्यार का रिश्ता निभाने भारत आईं हजारों नेपाली बहुओं...

Bihar Petrol-Diesel Crisis: बक्सर में पेट्रोल-डीजल नहीं के टंगे बोर्ड, दूल्हे की गाड़ी फंसी, दुल्हन का मंडप में इंतज़ार… पढ़िए…कैसे आएं गोरी हम...

Bihar Petrol-Diesel Crisis: बक्सर जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने हाहाकार मचा दिया है।...