spot_img

Darbhanga देने जा रहा Bihar को फोरलेन की बड़ी सौगात, नए साल पर Amas-Darbhanga के 230 किमी लंबे नियंत्रित Expressway भी होगा शामिल

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नए साल पर बिहार को फोरलेन की सौगात देने जा रहे हैं। इसके लिए दरभंगा में भव्य समारोह होगा। दरभंगा के नाम भी बड़ी उपलब्धि जुड़ने वाला है जहां अमस-दरभंगा के बीच 230 किलोमीटर लंबे नियंत्रित एक्सप्रेसवे की आधारशिला भी रखी जाएगी। यह कार्यक्रम पांच जनवरी को Darbhanga में होगा पढ़िए Manoranjan Thakur के साथ |

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा अब बड़ा हो रहा है। दरभंगा की धरती अब विस्तारित हो रही है। यहां के आवाम अब स्वास्थ्य, सड़क और आकाशीय उड़ान के बड़े भागीदार बनने वाले हैं। हम एयरपोर्ट की सुविधा ले रहे हैं। एम्स बनने वाला है। इस बीच दरभंगा एक बड़े समारोह की तैयारी में है जहां से संपूर्ण बिहार को बड़ा सौगात मिलने जा रहा है।

- Advertisement -

नए साल में नया कुछ होने की बाट जोहता दरभंगा अब सरकेगा नहीं दौड़ेगा। लंबी तेज पहलगामी दिखने लगी है जब यह सौगात नए साल पर दरभंगावासियों समेत बिहार के कई हिस्सों को जोड़ता आगे बढ़ने वाला है जब हमें मिलेगा अमस-दरभंगा के बीच 230 किलोमीटर लंबे नियंत्रित एक्सप्रेसवे।

- Advertisement -

इसकी आधारशिला का मुर्हूत निकल चुका है। जब दरभंगा समेत बिहार को फोरलेन की (Foundation stone of Amas-Darbhanga controlled expressway will be laid on New Year) सौगात मिलने वाली है। खास यह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस समारोह की विशिष्टता में अपनी मौजूदगी से तेज रफ्तार की मुहर लगाएंगें। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Energy Ceasefire ट्रंप का बड़ा दावा: रूस-यूक्रेन में 'एनERGY सीजफायर' तत्काल लागू! क्या रुकेगा युद्ध?

जानकारी के अनुसार, इस बड़े सौगात के लिए दरभंगा में बड़ा आयोजन भी होने जा रहा है। इस आयोजन में नितिन गडकरी भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पांच जनवरी को होगा जहां श्री गडकरी पटना-गया-डोबी फोरलेन (एनएच-83) का लोकार्पण भी करेंगे। साथ ही अमस-दरभंगा के बीच 230 किलोमीटर लंबे नियंत्रित एक्सप्रेसवे की आधारशिला भी रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें:  कलश यात्रा में बिजली का झटका, दो की मौत! प्रशासन ने तुरंत दिए 8 लाख रुपये, जानें पूरा मामला

इसकी जानकारी राज्य सड़क निर्माण विभाग ने देते हुए कहा है कि बिहार में बीस हजार करोड़ की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास दरभंगा में आयोजित समारोह के दौरान होगा। अब पढ़िए खबर विस्तार से कि आखिर परियोजना में क्या है। क्या है पूरी तैयारी जिससे बिहार में फोरलेन का जाल बिछने जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, इस परियोजना को लेकर बताया जा रहा है कि नितिन गडकरी 5 जनवरी को पटना-गया-डोबी फोरलेन (एनएच-83) का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा गलगलिया-ठाकुरकंज-बहादुरगंज (एनएच 328ई) और पूर्णिया-टकिहार-नरेनपुर (एनएच 131ए) का उद्घाटन किए जाने की संभावना है। अब खबर विस्तार से …

यह भी पढ़ें:  बिहार MLC चुनाव: JDU कैंडिडेट पर 6 लाख के घोटाले का आरोप, क्या कहते हैं नीरज कुमार?

जानकारी के अनुसार, 2015 में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने पटना-गया-डोभी फोरलेन की लागत 5519 करोड़ आंकी थी। इस परियोजना को पूरा करने का अंतिम समय 2023 निर्धारित है। लेकिन गया में रेल ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए भारतीय रेलवे से मंजूरी नहीं मिलने के कारण इसमें देरी हुई।

यह समारोह दरभंगा में आयोजित की जाएगी। इसमें अमस-दरभंगा के बीच 230 किलोमीटर लंबे नियंत्रित एक्सप्रेसवे की आधारशिला भी रखी जाएगी। इसको लेकर अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आदिलबारी (सोनपुर)-मानिकपुर (पूर्वी-चंपारण) रोड, सीवान-मसरख और सीवान-हतौना रोड पर काम शुरू करने की औपचारिकता भी पूरी करेंगे।

आदिलबारी-मानिकपुर रोड बुद्ध सर्किट, तो सीवान-मसरख और हतौना रोड रामायण सर्किट का हिस्सा है। इसके अलावा गलगलिया-ठाकुरकंज-बहादुरगंज (एनएच 328ई) और पूर्णिया-टकिहार-नरेनपुर (एनएच 131ए) का उद्घाटन किए जाने की संभावना है। वे पटना-सरिस्ताबाद-नाथुपुर के बीच 3 किलोमीटर लंबे फोरलेन विस्तार की आधारशिला रखेंगे। यह रोड पटना-गया-डोभी फोरलेन को सरिस्ताबाद में पटना बायपास के पास जोड़ेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अमेरिका चुनाव से ठीक पहले ट्रंप को बड़ा झटका! कोर्ट ने लाखों डॉलर के विज्ञापनों पर लगाई रोक! कहा -टैक्सपेयर्स के पैसे का नहीं...

Trump Administration: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को मध्यावधि चुनाव से पहले न्यूयॉर्क अदालत से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने करदाताओं के लाखों डॉलर से बने राजनीतिक विज्ञ #TrumpAdministration,#USElections,#NewYorkCourt

बिहार वालों की बल्ले-बल्ले! अरवल-दाउदनगर को मिला 953 करोड़ का तोहफा, अब जाम में नहीं फंसेंगे

Bihar Bypass: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार के अरवल और दाउदनगर में NH-139 पर बाईपास निर्माण के लिए 953.78 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इससे भीषण ट्रैफिक जाम #BiharBypass,#NH139,#ArwalDaudnagar

शेखपुरा में साइबर क्राइम पर एक्शन! नए DSP लव कुमार को मिली कमान, अब अपराधियों की खैर नहीं

Sheikhpura Cyber Crime: बिहार में बड़े पुलिस फेरबदल के तहत गृह विभाग ने शेखपुरा जिले की साइबर क्राइम इकाई में नए पुलिस उपाधीक्षक (DSP) लव कुमार को तैनात किया है। यह कदम साइबर अपराध पर #SheikhpuraNews,#BiharPolice,#CyberCrime

दरभंगा में नदी से निकला सड़ा-गला शव, पहचान मुश्किल, कहां से आया?

Darbhanga News: दरभंगा के हायाघाट में करेह नदी से एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। #DarbhangaNews,#KarehRiver,#BiharCrime