मई,7,2024
spot_img

Darbhanga के बिरौल में छाई व्यंजनों की खुशबू

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल। प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन ईकाई बिरौल द्वारा संचालित खुशी एवम वसंत जीविका महिला ग्राम संगठन के तत्वावधान मे शनिवार को रूप नगर ग्राम के भगवती स्थान परिसर मे खाद्य विविधता जागरुकता अभियान सह मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष लालो देवी की अध्यक्षता मे की गई।

 

 

इस अवसर पर जीविका दिदियाँ ने रंगोली बनाकर तथा अपने अपने घरों से पष्टिक फल, दूध, एवम विभिन्न व्यंजन लाकर खाद्य विविधता प्रदर्शनी के माध्यम से स्वास्थ्य, पोषण एवम स्वक्षता के प्रति गर्भवती व धात्री महिलाओं को प्रेरित किया।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Court News| District And Sessions Judge Vinod Kumar Tiwari की बड़ी पहल, वर्षों बाद Darbhanga Court में नए Judicial Officer Appointed

सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा ने कहा गया कि असंतुलित आहार तथा प्रयाप्त पौष्टिक तत्वों के अभाव मे धात्री एवम गर्भवती महिलाओं में खून की कमी हो जाती है जिससे महिलाओ मे एनिमिया नामक बीमारी होता है और जच्चा बच्चा दोनों को कुपोषित के शिकार हो जाते है ऐसी स्थिति में जागरूकता अभियान के तहत खान पान मे पोषण तत्वो के प्रति महिलाओ के बीच रंगोली के माध्यम सहित भिन्न भिन्न तरीको से जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Bahadurpur Crime News| दोस्तों ने की थी बबलू की हत्या, राय साहेब पोखर में उतरे गोताखोर, थानाध्यक्ष Sunil Kumar ने कहा, सबकुछ तलाश लेंगे

 

 

इस कार्य मे दिदियाँ बढ़ चढ़ कर भूमिका निभा रही जो प्रशंसनीय है। इस कार्यक्रम के दौरान बी पी एम आमोद कुमार शर्मा के नेतृत्व मे जीविका दिदियाँ ने मानव शृंखला बनाकर लोक सभा के चुनाव मे आगे आकर मतदान करने का संकल्प लिया तथा प्रत्येक स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन एवम संकुल स्तरीय सागठनो मे बैठक कर जन चेतना अभियान चलाने की अपील की।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Saharsa से लौट रहे दो युवकों की कुचलकर मौत, दो जख्मी

सभा को सचिव उषा देवी, जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक मनोज कुमार, सामुदायिक समन्वयक राकेश कुमार, जीवीकोपर्जन विशेषज्ञ तपन कुमार, सामुदायिक प्रेरक वीणा देवी, एम आर पी बबली देवी, निर्मला देवी, सीमा देवी, रिंकू देवी, नीलम देवी, बनारसी देवी , लक्ष्मी देवी सहित दर्जनों ने संबोधित किया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें