spot_img

Darbhanga के केवटी में विकसित भारत का यही है मर्म… गीता सुगीता कर्त्तव्या: किमन्यै: शास्त्रविस्तरै:

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। बाबा साहेब राम संस्कृत महाविद्यालय, पचाढ़ी एवं संस्कृत भारती दरभंगा बिहार के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को महाविद्यालय सभागार में प्रधानाचार्य डा.दिनेश झा की अध्यक्षता और डा. त्रिलोक झा के संचालन में विकसित भारत 2047 के तहत गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रम का (Geeta Jayanti Mahotsav organized in Keoti regarding Developed India 2047) आयोजन किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बाजार में झोला झपट्टा गैंग फिर सक्रिय, बैंक से निकले, दिनदहाड़े 50 हजार उड़ाए

कार्यक्रम की शुरुआत डा. राज किशोर मिश्र के वैदिक मंगलाचरण व दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती एवं बाबा साहेब राम सियाराम दास के तैल्य चित्र माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्कृत भारती, दरभंगा के जिला मंत्री डा. त्रिलोक झा ने कहा कि गीता सुगीता कर्त्तव्या: किमन्यै: शास्त्रविस्तरै: से यह ज्ञात होता है कि मानव मात्र के लिए गीता सर्वोपकारि है। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रधानाचार्य डा.दिनेश झा ने कहा कि विकसित भारत निर्माण में संस्कृत एवं संस्कृत में गीता के लोक प्रबंधन संदेश अत्यंत मानवोपयोगी है।

- Advertisement -

कार्यक्रम को डा. पुष्पा कुमारी, डा .अनिता कुमारी, डा. संतोष कुमार पाठक सहित अन्य कई ने संबोधित किया। इस दौरान छात्र मन्नू यादव, केशव कुमार,बम बम झा ,अश्विनी कुमार ठाकुर, संदीप कुमार झा, विनय कुमार मिश्र, आदि को गीता पुस्तक भेंट कर पुरस्कृत किया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IAS Transfer: बिहार ब्यूरोक्रेसी में भूचाल! नीतीश के करीबी IAS-IPS केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, बदलेंगे समीकरण?

बिहार ब्यूरोक्रेसी: बिहार की राजनीति में मचे घमासान के बीच अब प्रशासनिक गलियारों में...

Bihar Police Corruption: किशनगंज के इंस्पेक्टर के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा

Bihar Police Corruption: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई अब और तेज हो गई...

Jud Sheetal 2026: मैथिली समाज का यह पर्व क्यों है इतना खास? जानें आज की तिथि और परंपराएं

Jud Sheetal 2026: क्या आपने कभी बासी खाने और ठंडे पानी से आशीर्वाद लेने...