spot_img

Darbhanga News: बाजार में झोला झपट्टा गैंग फिर सक्रिय, बैंक से निकले, दिनदहाड़े 50 हजार उड़ाए

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर में चोरी: लगता है बेनीपुर बाजार फिर चोरों के निशाने पर आ गया है। एक बार फिर झोलाझपट्टा गैंग ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है, इस बार निशाना बने हावीभौआड़ गांव के एक बुजुर्ग। दिनदहाड़े 50 हजार रुपए उड़ाए गए, जिसने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है।

- Advertisement -

सोमवार को हावीभौआड़ गांव निवासी सीताराम झा ने बेनीपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 50 हजार रुपए की नकद निकासी की थी। ये रुपए उन्होंने अपने झोले में रखे थे। बैंक से निकलने के बाद जब वे बेनीपुर बाजार में पुराने बैंक के समीप सब्जी खरीदने के लिए अपनी साइकिल रोककर खड़े थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार का इस्तेमाल कर उनके झोले को फाड़ दिया। पलक झपकते ही चोर झोले में रखे सारे रुपए लेकर मौके से फरार हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  शर्मनाक! Darbhanga में बच्चों के निवाले पर संकट, आंगनबाड़ी सेविकाएं 6 महीने से भूखी!

पीड़ित ने सुनाई आपबीती

पीड़ित सीताराम झा ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि बैंक से 50 हजार रुपए निकालने के बाद उन्होंने सावधानीपूर्वक इसे झोले में रखा था। बाजार में कुछ सामान खरीदने के लिए रुकते ही यह वारदात हो गई। उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ समझ आता, इससे पहले ही चोर रुपए लेकर गायब हो चुके थे। इस घटना ने एक बार फिर बेनीपुर में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने की पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News बेनीपुर में नए BDO की एंट्री: राहुल कर्ण के सामने भ्रष्टाचार रोकने की सबसे बड़ी चुनौती!

बेनीपुर में चोरी: पुलिस ने शुरू की जांच

इस संबंध में पीड़ित सीताराम झा ने बेनीपुर थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने आवेदन प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पदाधिकारी को घटनास्थल पर अविलंब जांच के लिए भेजा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। क्षेत्र में लूटपाट की बढ़ती घटनाएं आम लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। यह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि क्षेत्र में बढ़ रहे लूटपाट और अपराध का संकेत है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें:  सखी सेंटर से भागी महिला! Darbhanga Police Arrest पूरे दिन बगीचे में छिपी रही, फिर ऐसे पकड़ी गई पुलिस के हत्थे

स्थानीय व्यापारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और पुलिस प्रशासन से ऐसे गिरोहों पर नकेल कसने की मांग की है। बेनीपुर बाजार में ऐसी वारदातें पहले भी होती रही हैं, लेकिन इस बार दिनदहाड़े हुई इस घटना ने लोगों को और भी डरा दिया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खान सर के फैंस के लिए बड़ी खबर! 13 जुलाई तक नहीं होगी गिरफ्तारी, जानें कोर्ट का ताजा आदेश

Bihar Khan Sir: पॉपुलर यूट्यूबर और शिक्षक खान सर उर्फ फैजल खान को कोचिंग विवाद मामले में बड़ी राहत मिली है। उनकी गिरफ्तारी पर अब 13 जुलाई तक रोक रहेगी क्योंकि जमानत याचिका पर फ#BiharNews,#KhanSir,#PatnaCrime

Darbhanga News कुशेश्वरस्थान की ‘तालाब’ बनी सड़क: 3 फीट गंदे पानी में रोज पलट रही गाड़ियां, श्रावणी से पहले कैसे पहुंचेंगे श्रद्धालु… क्या मिलेगा...

Kusheshwarsthan Waterlogging: कुशेश्वरस्थान में सीएचसी रोड पर 2 से 3 फीट पानी जमा होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। श्रावणी मेला से पहले यह जलजमाव हादसों का कारण बन रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को#KusheshwarsthanNews,#BiharWaterlogging,#ShravaniMela

Jamui News: शादी से 3 दिन पहले लापता दूल्हे की जमुई में मिली लाश, परिवार का आरोप- पुलिस ने नहीं सुनी… हो गईं हत्या!

Giridih Murder: शादी से ठीक पहले जमुआ से लापता हुए नीरज हाजरा का शव जमुई में मिलने से कोहराम मच गया है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि गिरिडीह पुलिस ने SIT गठित कर जांच#GiridihNews,#BiharCrime,#JamuiPolice

बिहार के लाल ने चीन को घर में हराया! एशियन चैंपियनशिप में दिलाया भारत को गोल्ड |सेतु मिश्रा का बजा डंका

Bihar Athletics: मोतिहारी के एथलीट सेतु मिश्रा ने चीन में आयोजित एशियन अंडर 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले में चीन#BiharAthletics,#SetuMishra,#AsianChampionship