spot_img

Darbhanga -Keoti BDO News: बीडीओ के ठिकानों पर EOU का छापा, संपत्ति जांच में हड़कंप

आय से अधिक संपत्ति मामले में केवटी बीडीओ चंद्र मोहन पासवान के आवास व कार्यालय पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने मारा छापा। करीब 6 घंटे तक चली जांच से प्रखंड में मचा हड़कंप, अधिकारियों के बीच भी बेचैनी।

spot_img
- Advertisement -

Keoti BDO News: आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को केवटी प्रखंड मुख्यालय में हड़कंप मच गया। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की चार सदस्यीय टीम ने कड़े पुलिस सुरक्षा के बीच केवटी के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) चंद्र मोहन पासवान के कई ठिकानों पर छापेमारी की।आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

Keoti BDO News: बीडीओ चंद्र मोहन पासवान के ठिकानों पर EOU का छापा

जानकारी के अनुसार, EOU की टीम बुधवार सुबह प्रखंड मुख्यालय पहुंची। सरकारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम ने लगभग 7 बजे से बीडीओ चंद्र मोहन पासवान के आवासीय मकान तथा प्रखंड कार्यालय में छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान टीम के दो-दो सदस्यों ने सरकारी आवास और प्रखंड कार्यालय में योजनाओं से संबंधित तथा अन्य कागजातों की बारीकी से जांच की। टीम ने प्रधान लिपिक राजेश कुमार को बुलाकर उनकी मौजूदगी में कार्यालय खुलवाया।Darbhanga -Keoti BDO News: बीडीओ के ठिकानों पर EOU का छापा, संपत्ति जांच में हड़कंपछापेमारी दल ने आवासीय मकान और प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर सुरक्षा बल तैनात कर दिए थे। किसी भी आम व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। जांच के दौरान आर्थिक अपराध इकाई की टीम के साथ दो प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और जिले से दर्जनभर पुलिस बल भी मौजूद थे।

- Advertisement -

संपत्ति जांच से अधिकारियों में मची बेचैनी

यह छापेमारी बीडीओ श्री पासवान के बहादुरपुर स्थित आवास, मधुबनी के उनके गृह बाबूबरही और ससुराल सीतामढ़ी सहित करीब आधे दर्जन से अधिक ठिकानों पर की गई। छापेमारी सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली। इस दौरान अधिकारियों के बीच हड़कंप और बेचैनी मची रही। स्थानीय लोग भी जिज्ञासावश अगल-बगल से स्थिति पर नजर रखे हुए थे।देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंछापेमारी के दौरान जब्त किए गए कागजात और संपत्ति से संबंधित अन्य विवरणों की जांच की जा रही है। आर्थिक अपराध इकाई यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बीडीओ की संपत्ति उनके वैध आय से कितनी अधिक है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिससे सरकारी महकमे में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा के कमतौल में कुदरत कहर टूटा, पेड़- घरों की एस्बेस्टस-टीन शेड उखड़े, कमतौल, अहियारी और जाले की भयावह आधी रात, हाहाकार, अस्त-व्यस्त, बिजली ठप
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Ambulance News: स्वास्थ्य मंत्री के एक फोन ने खोला पोल, 102 एंबुलेंस सेवा के कई कर्मचारी बर्खास्त

Patna Ambulance News: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने 102 एंबुलेंस सेवा की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। औचक कॉल के बाद गंभीर अनियमितताएं सामने आने

Darbhanga -Biroul Court News: बिरौल में मद्य निषेध न्यायालय की राह खुली, 15 लाख को मिलेगी राहत

बिरौल अनुमंडल में मद्य निषेध न्यायालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। अधिवक्ता कैलाश कुमार की पहल पर विभाग ने प्रस्ताव विधि विभाग को भेजा। इससे 15 लाख की आब

Patna Political News: सीएम सम्राट चौधरी के स्केच पर बवाल, ट्रोल होते ही बिल्डर ने पोस्ट डिलीट की

पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भेंट किए गए एक स्केच को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। बिल्डर संजीव श्रीवास्तव को ट्रोलिंग के बाद पोस्ट डिलीट करनी पड़

Darbhanga News: बेनीपुर बकरीद न्यूज़: शांति समिति की बैठक में SDPO का कड़ा संदेश, उपद्रवियों पर रहेगी पैनी नजर

बेनीपुर बकरीद न्यूज़: बेनीपुर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। SDPO बासुकीनाथ ने उपद्रवियों को कड़ी चेतावनी दी और कहा कि हर चौक-चौराहे पर पुलिस क