दरभंगा, देशज टाइम्स। 30 दिसंबर को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सौ युवाओं को नौकरी मिलेगी। SPANDANA SPHOORTY FINANCIAL LIMITED की ओर से पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैंप का आयोजन (Job camp will be held in Darbhanga on 30th December) किया गया है।
यह जानकारी नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय मृणाल कुमार चौधरी ने दी। श्री चौधरी ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 30 दिसंबर 2023 (शनिवार) को आईटीआई, रामनगर के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में SPANDANA SPHOORTY FINANCIAL LIMITED द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैंप में कुल-100 रिक्तियों पर साक्षात्कार के बाद योग्य पुरुष अभ्यर्थियों को रोजगार दिया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 19 से 32 वर्ष निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि नियोजक की ओर से 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नियोजकों द्वारा Loan Officer के पद पर अभ्यर्थियों का चयन के उपरान्त प्रतिमाह 13,500+4000 रुपये प्रति महीना के साथ-साथ PF, ESI, INCENTIVE एवं मुफ्त आवास दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को सहरसा, सुपौल, खगड़िया एवं बेगूसराय इत्यादि में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी वांछित अभ्यर्थी उक्त मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

















