back to top
25 मार्च, 2024
spot_img

Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| तिलकेश्वर से अपह्त श्याम मुखिया Saharsa के दियारा से बरामद, SHO Shailesh Kumar@ 8 Hours बड़ी कार्रवाई

spot_img
spot_img

देशज टाइम्स | Highlights - [hide]

spot_img

Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| तिलकेश्वर से अपह्त श्याम मुखिया Saharsa के दियारा से बरामद| SHO Shailesh Kumar@ 8 Hours बड़ी कार्रवाई| जहां, कुशेश्वरस्थान के तिलकेश्वर थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने श्याम मुखिया अपहरण कांड का महज आठ घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। श्याम की बरामदगी सहरसा जिला के दियारा क्षेत्र से हुआ है। जहां, तिलकेश्वर पुलिस बल के साथ छापेमारी करते हुए अपहृत श्याम मुखिया को सकुशल बरामदगी करते हुए तिलकेश्वर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।

जानकारी के अनुसार,स्व. अनूप मुखिया के पुत्र श्याम मुखिया के अपहरण से पूरा इलाका सन्न रह गया था। मगर, अपहृत श्याम को महज आठ घंटे में बरामद कर पुलिस ने  बड़ी सफलता हासिल की। थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि बीते मंगलवार की दोपहर बाद दो बजे थाना क्षेत्र के जुरौना सिमराहा निवासी केवल मुखिया ने आवेदन देकर अपने पिता श्याम मुखिया के अपहरण की बात कही थी। इसको लेकर एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस ने तहकीकात और अनुसंधान तेज की।

उन्होंने बताया, सूचना संकलन और वैज्ञानिक अनुसंधान से प्राप्त जानकारी के बाद सहरसा जिला के दियारा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ छापामारी कर अपहृत श्याम मुखिया को सकुशल बरामद कर लिया गया। अपहृत श्याम मुखिया को न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कर परिवार वालों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि अपहरण के इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Darbhanga News| सिंहवाड़ा

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में फर्जी डिग्री घोटाला, बना Mechanical Engineer, बात यहीं नहीं रुकी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें