back to top
7 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga News| Keoti News| 12 साल की नाबालिग का अपहरण, केवटी पुलिस का एक्शन, मां बोली, धमकी देता है, तेरी बेटी को बेच दूंगा…

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

Darbhanga News| Keoti News| महज बारह साल की नाबालिग लड़की का अपहरण हो गया। यह दूसरी दफा है जब आरोपी मो.अकबर लड़की को लेकर भागने की कोशिश की है। मगर, इसबार केवटी पुलिस का एक्शन दिखा है। अपहृता बरामद हो गई है। अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, नाबालिग की मां बोली, बार-बार मो.अकबर धमकी देता है, तेरी बेटी को बेच दूंगा…।

Darbhanga News|Keoti News| नाबालिग लड़की के अपहरण में केवटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, केवटी थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण में केवटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। केवटी पुलिस ने लड़की के साथ उसे अगवा करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। जहां, बरामद लड़की की मेडिकल और कोर्ट में बयान दर्ज कराने का प्रोसेस चल रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले पांच मई को लड़की को अगवा कर लिया गया था।

Darbhanga News | Keoti News| रात नौ बजे दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार, इस संबंध में लड़की की मां केवटी के बरही की रहने वाली लाल सहनी की पत्नी ललिता देवी ने स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने कहा था गत छह मई की रात में नौ बजे उनकी नाबालिग लड़की बारह साल की सुनैना कुमारी को गांव के ही तीस साल के युवक मो.जुही के पुत्र मो. अकबर नदाफ ने बुरी नीयत से अपहरण कर लिया है।

Darbhanga News | Keoti News| खोजती रहीं मां, मिली नहीं सुनैना

हमलोगों ने बहुत खोज की। लेकिन सुनैना का कहीं पता नहीं चला। इस दौरान गत शुक्रवार को दुधिया भौक पर मो. अकबर मेरी लड़की सुनैना कुमारी को कही भगा कर ले जा रहा था। इसी के बाद पुलिस को मिली सूचना पर दोनों को बरामद कर लिया गया है।

Darbhanga News | Keoti News| पहले भी दरभंगा रेलवे स्टेशन से बरामद हो चुकी है सुनैना

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उनकी लड़की को मो. अकबर ने अगवा कर लिया गया था। उस दौरान उसे दरभंगा रेलवे स्टेशन से पुलिस ने बरामद किया था। मो. अकबर बार बार मुझे धमकी देता रहता है कि तुम्हारी लड़की को कही बेच दूंगा।

Darbhanga News | Keoti News| तहकीकात तेज,हिरासत

इधर, केवटी पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है। पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच कराते हुए 164 के बयान के लिए न्यायालय भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार अकबर को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जरूर पढ़ें

Online फॉर्म भरें, अब घर बैठे जुड़ें वोटर लिस्ट से…कोई मतदाता छूटे नहीं…BLO की मेहनत को सलाम – Darbhanga के 3 कर्मियों को मिला...

दरभंगा | भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के उप निर्वाचन आयुक्त श्री संजय कुमार की...

Darbhanga की सड़कों पर रात के अंधेरे में ‘ मौत ‘, तेज़ रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसा

दरभंगा जिला के जाले प्रखंड अंतर्गत अतरबेल-जाले मुख्य सड़क पर महदई चौक के पास...

सांप्रदायिक सौहार्द पर ‘ चोट ‘, Darbhanga — Sitamarhi के अखाड़ों में भिड़ंत, पत्थरबाजी में कई घायल!

दरभंगा जिले के जाले प्रखंड अंतर्गत राढ़ी पश्चिमी पंचायत के पकटोला गांव में मोहर्रम...

Darbhanga में दरोगा पर चाकू से हमला, हड़कंप, जांघ पर चाकू, बहता रहा खून– फिर भी…’ कर्तव्यनिष्ठ ‘ सर्वोपरि

दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खाजासराय मोहल्ले में मोहर्रम पर्व की रात...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें