spot_img

दरभंगा के सिंहवाड़ा में स्कूल गई नाबालिग लड़की का अपहरण

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। स्कूल से वापस आने के दौरान रास्ते से नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है। वारदात सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा में हुआ है। बताया जाता है कि नाबालिग का अपहरण उस दौरान कर लिया गया जब वह स्कूल पढ़ने गई थी। यह खबर मिलते ही पूरे भरवाड़ा में सनसनी फैल गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इस मामले में लड़की के पिता ने स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पिता ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि उनकी पुत्री 26 फरवरी को पढ़ने के लिए स्कूल गई थी। मगर स्कूल में छुट्टी होने के काफी देर बाद भी घर नहीं लौटी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

घर पर सभी परिजन बेचैन थे। बेटी के नहीं लौटने के कारण तत्काल उन्होंने स्कूल में छानबीन की। लेकिन, छानबीन करने के बाद कोई जानकारी नहीं मिलली। इसके बाद उसकी काफी खोजबीन की गई। परिजनों के पास से जानकारी मांगी गई लेकिन उसकी कहीं कोई पता नहीं लगा। इसके बाद वह स्थानीय थाने को इसकी जानकारी दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बैंक से निकलते ही CSP संचालक के ₹1,70,000 गायब, जानिए

तत्काल स्थानीय थाने ने मामले की गंभीरता को देखते हुए। तहकीकात तेज कर दी। पिता ने इस मामले में दो लोगों को आरोपी बनाया है। इसमें स्व. मो. शमशुल नदाफ के पुत्र मो. असगर और उनकी माता रोशनी खातून को नामजद किया है।

वहीं, सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए केस के अनुसंधान के लिए प्रतिमा कुमारी को सौंपा गया है। वहीं, लड़की की सकुशल बरामदगी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision

जमुई में बवाल: झाझा में ताजिया जुलूस बना अखाड़ा: दो गुट भिड़े, पत्थरबाजी, 6 जख्मी, एक का पैर टूटा!

Jajha Stone Pelting: जमुई के झाझा में ताजिया जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच भीषण पथराव हुआ। इस हिंसक झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें एक का पैर टूट गया। पुलिस ने तु#JajhaNews,#TaziaProcession,#BiharViolence

बिहार में बड़ा बदलाव! सुपौल के इन 7 थानों की कमान अब इंस्पेक्टर के हाथ, जानें आपको क्या फायदा होगा?

Bihar Police: बिहार सरकार ने सुपौल जिले के सात थानों को इंस्पेक्टर रैंक का दर्जा दिया है। यह फैसला राज्य में पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण को मजबूत करेगा, जिससे कानून-व्यवस्था म#BiharPolice,#SupaulNews,#CrimeControl

खुशखबरी! 14 जुलाई से दक्षिण भारत की यात्रा होगी सस्ती, बिहार-झारखंड वालों को फायदा

Bihar Tourist Train: बिहार और झारखंड के यात्रियों के लिए खुशखबरी! आईआरसीटीसी 14 जुलाई से 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' चला रहा है। अब 12 रात/13 दिन की दक्षिण भारत यात्रा सस्ते में होगी।#BiharTouristTrain,#IRCTCSouthIndia,##DekhoApnaDesh