कुशेश्वरस्थान रिपोर्टर, बिरौल अनुमंडल डेस्क देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के बेरि पंचायत के सन्हौली गांंव में दो युवकों की मौत पानी में डूबने से रविवार को हो गई। दोनों युवक पैदल सन्हौली से कुशेश्वरस्थान बाजार रोजमर्रा का सामग्री लेने के लिए जा रहे थे।
सड़क जलमग्न होने की वजह से गढ्ढे का पता नही चल पाया। दोनों गहरे पानी में चला गया। तैरने नही आने के कारण दोनों पानी में डूब गए, जिससे उसकी मौत हो गयी। (kusheshwarasthan me 2 yuvko ke doobne se maut)
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि डूबने वाले की पहचान सन्हौली गाव निवासी प्रमोद साह का 15 वर्षीय पुत्र दिलखुश साह व दूसरा बैद्यनाथ साह का 22 वर्षीय पुत्र शुकन साह के रूप में किया गया। (kusheshwarasthan me 2 yuvko ke doobne se maut)
दोनों शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पंचायत के मुखिया अनीता देवी ने देशज टाइम्स को बताया कि दोनों पीड़ित परिवार को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 3-3 हजार रुपया दिया जाएगा।(kusheshwarasthan me 2 yuvko ke doobne se maut)