spot_img

Darbhanga के जाले में लक्ष्य नर्सिंग होम सील

spot_img
- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स। दंडाधिकारी की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को जाले के लक्ष्य नर्सिंग होम को सीलबंद कर दिया।

- Advertisement -

सीलबंद करने के दौरान वरीय लेखा पदाधिकारी मनोज कुमार आरओ सह दंडाधिकारी चंदन कुमार, डॉ. नीतीश भारतद्वाज व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जाले नगर परिषद क्षेत्र में संचालित नर्सिंग होम संचालन के विरुद्ध जाले नगर परिषद के सभापति पिंटू मेहता की ओर से सभी अवैध नर्सिंग होम की जांच संबंधित आवेदन पर जिलाधिकारी के निर्देश पर सिविल सर्जन दरभंगा अनिल कुमार की ओर से जाले नगर परिषद क्षेत्र के नर्सिंग होम के जांच पड़ताल करने संबंधित आदेश के तहत तीन

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident: दरभंगा में बड़ा सड़क हादसा: NH-27 पर RAF जवानों को बस ने कुचला, जानें क्या हुआ

सदस्यीय जांच दल की ओर से किए जांच में जाले के साथी चौक स्थित लक्ष्य नर्सिंग होम की जांच में जांच टीम के वरीय पदाधिकारी जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. सतेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम ने किए छापामारी पाया कि यह नर्सिंग होम अवैध रूप से संचालित की जा रही है।

जांच के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेकानंद झा ने सभी नर्सिंग होम संचालकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर निबंधन प्रमाणपत्र के साथ चिकित्सक का शैक्षणिक प्रमाणपत्र के साथ उपस्थित होने का निर्देश देने के बावजूद सील की गई नर्सिंग होम सहित किसी भी नर्सिंग होम संचालक ने नोटिस का जवाब नहीं दिया, नहीं उपस्थित हुए।

एमओआईसी डॉ. विवेकानंद झा ने पूछे जाने पर बताया कि जाले नगर के सभी नर्सिंग होम संचालक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए लिखा गया है। बिना निबंधित सभी नर्सिंग होम को सील बंद कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather News: बिहार में मौसम का यू-टर्न! 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत? पढ़िए – कहां...

बिहार में अचानक मौसम ने करवट बदली है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी में तेज बारिश, वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 1#BiharWeather,#WeatherAlert,#RainBihar

Bihar Monsoon News: मौसम का बड़ा अपडेट: मॉनसून ने दी दस्तक, 18 राज्यों में मचेगा हाहाकार? जानिए IMD का अलर्ट!

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने केरल में दस्तक दे दी है, जिसके बाद भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार समेत 18 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और लू का अलर्ट जारी किया#BiharMonsoon,#WeatherAlertIndia,#IMDNews

Darbhanga Electricity News: जाले में बिजली संकट गहराया: पेयजल और पढ़ाई बाधित, क्या प्रशासन देगा राहत? आवेदन पढ़िए – ‘ महोदय ‘

जाले नगर परिषद में लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं। पेयजल संकट और छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। वार्ड पार्षद अरविंद वर्मा ने तत्काल समाधा#JaleNews,#ElectricityCut,#BiharPowerCrisis

Patna Coaching News: पटना कोचिंग विवाद: खान सर और रोशन आनंद के झगड़े में आया नया मोड़, छात्रों ने किया हंगामा, जानिए Video की...

पटना में खान सर और रोशन आनंद के कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद गरमा गया है। नए CCTV फुटेज में पोस्टर फाड़ते शख्स दिखा, जिससे छात्रों में आक्रोश है। पुलिस जांच जा#PatnaNews,#CoachingDispute,#KhanSir