spot_img

Darbhanga के बिरौल सुपौल बाजार के मोबाइल मैकेनिक कन्हैया प्रधान की करंट से मौत

spot_img
- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स। सुपौल बाजार के गयात्री नगर खेबा में बिजली की चपेट में आने से घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कसरोड के रहने वाले अजय प्रधान के बीस वर्षीय पुत्र कन्हैया प्रधान की मौत हो गयी।

- Advertisement -

कन्हैया सुपौल बाजार में मोबाइल दुकान पर रिपेरिंग का काम करता था। घर में ही मोबाइल चार्जर लगाने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया जहां दरभंगा ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। वह घर का एकलौता चिराग था जिसकी मौत पर कोहराम मचा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार कन्हैया को अपने घर में मोबाइल चार्जर लगाने के दौरान करंट लगी। तेज झटके के साथ वह वहीं बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। परिजनों की ओर से इलाज के लिए निजी अस्पताल ले लाया गया मगर स्थिति गंभीर होते देख बेहतर इलाज के लिए परिजनों को दरभंगा ले जानी की सलाह दी गयी। परिजनों की ओर से जब इलाज के लिये दरभंगा ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जाले में 7 निश्चय की अ-निश्चितता... 'हर घर नल का जल' योजना बदहाल, भीषण गर्मी में गहराएगा पेयजल संकट? पढ़िए - तालाब में टंकी

कन्हैया घर का एकलौता चिराग था। मां किरण देवी अपने पुत्र का भरण पोषण कर बड़ा किया था। वह सुपौल बाजार में ही अपनी मां के साथ कई सालों से अपना मकान बनाकर रहता था।

कन्हैया के मौत पर बिरौल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव रंजीत भगत, शंकर हार्डवेयर स्टोर्स के सन्नी चौधरी, राजू कसेरा, मिथिलेश सहनी ने शोक संवेदना प्रकट कर दु:ख जताया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime News: दरभंगा में 25 लाख नकद, कफ सिरप और नशीली दवाएं बरामद, जिगर ऑप्टिकल की आड़ में चल रहा था ‘गंदा’ खेल?...

दरभंगा में पुलिस ने गुप्त सूचना पर नाका नंबर-6 इलाके में छापेमारी कर 25 लाख नकद, प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली दवाएं बरामद की हैं। यह कार्रवाई युवाओं को नशे की दल

DARBHANGA Illegal Liquor News: नेपाली शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, घर से 352 बोतलें जब्त

Benipur Illegal Liquor News: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर धर्मेंद्र यादव को 352 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ गिरफ्त

Darbhanga Bus Parking News: अब दरभंगा स्टेशन पर नहीं पार्क होगी बस, बड़ी ख़बर – दुकानदारों को मिली बड़ी राहत, चार दिन बाद खुलीं...

दरभंगा स्टेशन रोड पर अवैध बस पार्किंग और मारपीट की घटना के विरोध में चार दिन से बंद दुकानें पुलिस के ठोस आश्वासन के बाद खुल गईं। थाना प्रभारी ने सड़क पर बसों को

Bihar Bus Fare News: बस यात्रियों को झटका! 10-15% बढ़ा किराया, 1 जून से लागू होंगी नई दरें, जानें पूरी सूची

बिहार में बस से सफर करने वाले यात्रियों को अब 10 से 15 प्रतिशत अधिक किराया देना होगा. परिवहन विभाग ने डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते यह फैसला लिया है, जो 1 जून से