spot_img

Darbhanga में युवक की घर से खींच कर हत्या

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा के हायाघाट से बड़ी खबर है। जहाँ युवक के साथ अमानवीय हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की रिपोर्ट 

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

दरभंगा , दरभंगा जिला के हायाघाट थाना क्षेत्र के घोषरामा गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई। दो लोगो के आपसी विवाद में पड़ोसी मनोज राम उसके पुत्र और पत्नी ने रामेश्वर सदा के पुत्र संजीत सदा 35 को घर से खींचकर बाहर ले गया और उसे बिजली के खंभे में बांधकर घंटों पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा सूचना पर पहुँची हायाघाट थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिवा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut |छठ महापर्व पर बड़ा झटका! दरभंगा के जाले में अंधेरा छाया, व्रती परेशान, जानें कब आएगी बिजली?

 

मृतक की पहचान घोषरामा निवासी रामेश्वर सदा के पुत्र संजीत सदा (35) के रूप में हुई। बताया जाता है कि पड़ोसी मनोज राम अपने बेटे और पत्नी के साथ संजीत सदा के घर में घुस गया और संजीत सदा उठाकर पीटते हुए बाहर ले गया और दरवाजे पर बिजली के पोल से बांधकर जमकर पिटाई करने लगा जब परिजनों द्वारा पिटाई का विरोध करने पर मनोज राम ने मृतक की पत्नी फूल कुमारी देवी की भी पिटाई कर दी। जिससे वह भी जख्मी ही गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Murder | दरभंगा में लापता युवक की 7 दिनों बाद मिली लाश! भारी बवाल!

मृतक के पिता रामेश्वर सदा ने बताया कि संजीत केरल में मजदूरी करता किया करता था। अभी दो महीने पहले ही गांव आया था और तब से यहीं रह रहा था। उन्होंने कहा कि संजीत का विवाद पिछले तीन-चार दिनों से पड़ोसी मनोज राम के साथ चल रहा था। उसी को लेकर मारपीट की गई जिसमें संजीत की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आरोपी ने बिजली खंभे से बांधकर संजीत को पीटता रहा। उसे जो लोग बचाने आए परिजनों व ग्रामीणों से भी उसने गाली-गलौज करने लगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga -Jale Chhath Puja |जाले में छठ पर जब पोखर ने दिया 'धोखा'! वार्ड पार्षद के एक फैसले ने बदल दी तस्वीर!

इस सम्बंध में हायाघाट थानाध्यक्ष ने बताया कि घोषरमा गांव में दो लोगो के बीच मारपीट के दौरान संजीत सदा की मौत हो गई है। परिजनों द्वारा दिये गए आवेदन पर मनोज राम सहित कई लोगो को आरोपी बनाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी Samastipur Special Trains ! समस्तीपुर से पाटलिपुत्र के लिए 4 नई स्पेशल ट्रेनें, नोट करें टाइमिंग और रूट

Bihar Special Trains: 17 नवंबर 2026 को समस्तीपुर मंडल से पाटलिपुत्र के लिए चार नई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। नरकटियागंज, रक्सौल, सहरसा और दरभंगा से ये ट्रेनें यात्रियों को सुविधा देंगी।#BiharSpecialTrains,#SamastipurTrains,#Patliputra

Darbhanga Murder | दरभंगा में लापता युवक की 7 दिनों बाद मिली लाश! भारी बवाल!

Darbhanga Murder: दरभंगा में 30 वर्षीय विष्णु भारती का शव संदिग्ध हालत में नदी से बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम की। मृतक की पत्नी गर्भवती है और तीन बे#DarbhangaMurder,#BiharCrime,#JusticeForVishnu

Bihar Special Trains डीडीयू-गया-तिलैया-नवादा-किउल ! बिहार की ये स्पेशल ट्रेनें अब 2026 तक दौड़ेंगी, जानें पूरा शेड्यूल

Bihar Special Trains: बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी! भारतीय रेलवे ने डीडीयू-गया-किउल रूट से गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अब 2026 तक बढ़ा दिया है, जिससे लाखों यात्रियो#BiharSpecialTrains,#IndianRailways,#TrainServices

यूपी में अचानक 16 IAS-4 PCS अफसर बदले! चुनाव से पहले योगी सरकार का सबसे बड़ा एक्शन | देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। योगी सरकार ने 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला किया। वाराणसी और कानपुर के कमिश्नर बदले गए, साथ#UPIASTransfer,#UttarPradeshNews,#AdministrativeReshuffle