spot_img

SDPO Manish Chandra Choudhary का बड़ा एक्शन, Darbhanga के Kusheshwarsthan, Tilakeshwar समेत पूरे बिरौल अनुमंडल का कुख्यात अपराधी शंकर यादव को हथियार के साथ दबोचा

spot_img
- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स। बिरौल पुलिस ने कुशेश्वरस्थान, तिलकेश्वर समेत पूरे इलाके में अपराध की दहशतगर्दी मचाने वाले कुख्यात अपराधी हत्या,आर्म्स एक्ट एवं अन्य कांडों में फरार शंकर यादव को दबोचकर बड़ी कामयाबी (Notorious criminal Shankar Yadav of Biraul sub-division arrested) हासिल की है।

- Advertisement -

पुलिस को उसकी अर्से से तलाश थी। इसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली और गोली का दो खोखा बरामद किया है। इसकी तलाश और गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बिरौल, कुशेश्वरस्थान, घनश्यामपुर, जमालपुर, बड़गांव ओपी और तिलकेश्वर ओपी पुलिस की एक टीम गठित की थी। इस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है जब शंकर को उसके घर से दबोच लिया गया। पढ़िए क्या बता रहे हैं एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी, पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हत्या,आर्म्स एक्ट और अन्य कांडों में पुलिस को फरार चल रहे शंकर की अर्से से तलाश थी। पुलिस को जैसे ही पता चला कि कुख्यात अपराधी अपने इलाके में है। पुलिस की गठित टीम ने उसे गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में राष्ट्रीय सेमिनार का शानदार समापन, भारतीय चिंतन और सतत विकास पर मंथन

यह जानकारी मीडिया को देते हुए एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि गठित पुलिस टीम की ओर से  गिरफ्तार किये गये कुख्यात अपराधी कुशेश्वरस्थान, तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र के महेंद्र यादव के पुत्र शंकर यादव है, जो हत्या,आर्म्स एक्ट अन्य कांडों में फरार चल रहा था। इसके बारे में पुलिस को सूचना मिली कि वह गांव आया हुआ है।

बिरौल थाना के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गयी। टीम में शामिल पुलिस पदाधि कारियों के सहयोग से छापेमारी की गयी, जहां छापेमारी के क्रम में कुख्यात अपराधी शंकर यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ किये जाने पर अपराधी शंकर यादव के बताये गये अनुसार, उसकी निशानदेही पर एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली एवं गोली का दो खोखा उसके घर से बरामद की गयी।

इस मामले में तिलकेश्वर ओपी में कांड संख्या 373/23 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसके अलावे गिरफ्तार किये गये कुख्यात अपराधी शंकर यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। उन्होंने बताया कि कुस्थान,तिलकेश्वर ओपी में कई मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जाले में Self Enumeration घरों की गिनती अटकी! तकनीकी खामियों ने शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ाकर बढ़ाई परेशानी

गिरफ्तार कुख्यात अपराधी को न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर हिरासत में भेज दिये जाने की बात कही. गठित टीम में शामिल सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश कुमार राम, बिरौल थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा, कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह,घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार,जमालपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार,बड़गांव ओपी अध्यक्ष कल्पना कुमारी एवं तिलकेश्वर ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार शमील थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Bail Rejection: दरभंगा में हत्या व अपहरण के आरोपियों को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिकाएं

Darbhanga bail rejection: दरभंगा कोर्ट से अपराधियों को एक के बाद एक झटके लग...

Darbhanga News: दरभंगा में Liquor Smuggling पर बड़ी कार्रवाई, 465 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर दबोचे

Liquor Smuggling: बिहार में शराबबंदी के बाद भी तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं...

Madhubani News: मधुबनी में रॉबरी… पंडौल में महिला से दिनदहाड़े ₹50,000 और मोबाइल लूटा, बैंक से लौट रही थी पीड़िता

मधुबनी रॉबरी: बिहार के मधुबनी जिले में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बदमाशों...