संजय कुमार राय, दरभंगा देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। महिला सशक्तीकरण को लेकर सिंहवाड़ा स्थित प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय रामपुरा के प्रांगण में एक सभा का आयोजन किया गया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. देवनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान महिला थाना अध्यक्ष नुसरत जहां भी वहां पहुंची थी। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने कहा कि बदलते परिवेश में महिलाओं को सूझ-बूझ से कोई काम करना चाहिये।
उन्होंने कहा कि एक तरफ महिलाओं को ताकतवर बनाने के लिये सरकार अथक प्रयास कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लड़की एवं महिलाएं कई गलत हरकत कर बैठती हैं। इसके कारण उसका जीवन नारकीय हो जाता है।
थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने कहा कि एक तरफ सरकार छात्राओं को साइकिल देकर पढ़ाई करने के लिये सक्षम बनाती हैं वहीं कुछ छात्राएं सोशल मीडिया पर गलत हरकतें करती हैं। जैसे मोबाइल पर फेसबुक, व्हाट्स एप के जरिये किसी से प्यार कर बैठती हैं। जिस उम्र में पढ़ना चाहिए उस उम्र में प्यार करती हैं।
उन्होंने कहा कि कई ऐसे मामले थाने में आते रहते हैं, कम उम्र की लड़कियां मां बन जाती हैं फिर केस मुकदमा, न्यायालय का चक्कर। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों से बचकर चलना चाहिये।
थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने कहा कि पढ़ने वाली लड़कियां अब इतनी सशक्त हो रही हैं कि कोई प्लेन चला रहीं हैं तो कोई देश चला रही हैं। ऐसे मजबूत इरादों को लेकर हमें चलना हैं।
उन्होंने कहा कि अगर मेरा भी मजबूत इरादा नहीं होता तो आज थानाध्यक्ष की कुर्सी पर नहीं बैठती। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी सभी विभागों में तकरीबन करीब एक तिहाई हैं। छात्राएं नौकरी कर रही हैं। कई छात्राएं तो फौज में भी शरहद की मेजबानी कर रही हैं।
हमें फक्र हैं कि मैं एक लड़की हूं, महिला हूं। ऐसे में उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि बेटियां बोझ नहीं ताकत हैं, इसे समझने की जरूरत हैं। उन्होंने सभी शिक्षक एवं अभिभावक से अपील की कि सही मार्गदर्शन देकर उस पर नजर रखते हुये एक जिम्मेदार नागरिक बनाएं।
इस दौरान मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापिका रेखा भारती, विद्यालय के शिक्षक श्याम कुमार राय, प्रवीण कुमार मिश्रा,उपेंद्र कुमार, मनोज तिवारी, प्रमोद कुमार राम, राहुल कुमार, रौशन, शशि भूषण कुमार लाल, शिक्षिका बेबी कुमारी, रेखा कुमारी, नीलू कुमारी, सतीश कुमार ठाकुर, सुजीत कुमार, रंजीत तिवारी एवं छात्राओं के बीच महिला थाना अध्यक्ष दरभंगा के थाना प्रभारी नुसरत जहां की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।