spot_img

दरभंगा की लहेरियासराय पुलिस को मिली सूचना, आ रही दिल्ली नंबर की कार से शराब, फिर पैंथर मोबाइल का दिखा एक्शन

spot_img
- Advertisement -

संजय कुमार राय, दरभंगा देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा पुलिस ने विदेशी शराब के साथ शराब कारोबार से जुड़े व्यक्ति के साथ साथ एक कार समेत दो मोटरसाइकिल को जब्त किया हैं।

- Advertisement -

लहेरियासराय थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली नंबर के एक कार से शराब का खेप दरभंगा लाया जा रहा है। इसी सूचना पर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने पैंथर मोबाइल को सूचना देते हुये गाड़ी नंबर दे दिया।

- Advertisement -

उक्त पैंथर मोबाइल ने सैदनगर के पास खड़े होकर उस कार का इंतजार करने लगा। थोड़ी देर में कार आता देख उसे पेन्थर मोबाइल ने रोका और गाड़ी जांच करने लगा। गाड़ी के डिक्की के अंदर से 9 कार्टन विदेशी शराब पाया गया जिसे पुलिस ने बरामद किया। वहीं शराब कारोबारी गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में भोज से लौट रहे मुखिया पति पर जानलेवा हमला, रंगदारी न देने पर पिस्टल की बट से फोड़ा सिर, हालत गंभीर

कार के साथ चल रहे बाइक सवार पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर फरार हो गया। पकडे़ गये शराब कारोबारी की पहचान इसी थाना क्षेत्र के अभंडा निवासी ललन मंडल के पुत्र गुड्डू मंडल के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि शराब कारोबारी गुड्डू मंडल एक बड़ा सिंडिकेट चलाता है उस ग्रुप में बहुत सारे लोग हैं।

पकड़े गए शराब के कारोबार में सात अन्य कारोबारी का नाम सामने आया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। कारोबारी के पास से स्विफ्ट डिजायर कार डीएल 4 सी एई 3673, ग्लैमर बाइक बीआर 07ए एवं 5067 एवं एक अपाचे बाइक बीआर 06 एएच को 4110 जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी नंबर से पता लगाया जा रहा है कि गाड़ी किसकी हैं

वहीं, दूसरी और लंबे समय से फरार चल रहे शराब कारोबारी को लहेरियासराय थाना की पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया हैं । लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मौलागंज रहने वाले लक्ष्मण महतो के पुत्र विश्वनाथ महतो शराब कारोबार मामले में वर्ष 2017 से फरार चल रहा था।

थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि सूचना मिली थी कि विश्वनाथ महतो मौलागंज स्थित घर पर आया हुआ है। विश्वनाथ महतो को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। शराब कारोबार मामले में 485/17 मामला दर्ज था। शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: JCB के गड्ढे में Drowning दो मासूम भाइयों की डूबने से मौत

Madhubani Drowning: बिहार के मधुबनी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ...

Darbhanga News: सरकारी योजनाएं, वार्षिक आम सभा, वंचितों को मिला योजनाओं का लाभ लेने का मार्गदर्शन

सरकारी योजनाएं: जाले के काजी अहमद कॉलेज मोड़ पर एक महत्वपूर्ण वार्षिक आम सभा...

Darbhanga News: जाले में ‘Census’ का काम शुरू, शिक्षकों को मटेरियल की कमी; जानें क्या है ताजा अपडेट

Census: जाले प्रखंड में जनगणना का काम शुरू हो गया है, लेकिन इसके साथ...

Darbhanga News: दरभंगा ट्रैफिक सुधरेगा, SSP जगुनाथ रेड्डी ने कसी पुलिस की नकेल, पढ़िए 8 बड़े पॉइंट, क्या मिलेगा जनता को फायदा

दरभंगा ट्रैफिक मीटिंग: दरभंगा में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और सड़क हादसों पर लगाम लगाने...