
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। बिहार पुलिस मेंस एसोसियेशन के प्रदेश इकाई ने दरभंगा जिला में खाली हुये चार पदों पर अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर मनोनीत कर दिया है।
बिहार पुलिस मेंस एसोसियेशन के प्रदेश महामंत्री राम विलास पासवान ने दरभंगा जिला के पुलिस मेंस एसोसियेशन के अध्यक्ष पद पर पीटीसी -615 संजय कुमार यादव को अध्यक्ष, सिपाही 1129 प्रेम कुमार को उपाध्यक्ष,सिपाही 941प्रिंस कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष एवं सिपाही 247 मुकेश कुमार सिंह को संयुक्त मंत्री के पद पर मनोनीत कर दिया है।
इन पदों पर आसीन सभी सिपाहियों का स्थानांतरण दूसरे जिला में हो जाने के कारण यह चार पद रिक्त था। इन खाली पड़े चारों पदों पर बिहार पुलिस मेंस एसोसियेशन के बिहार इकाई ने रिक्ति का भर दिया है साथ ही इसकी सूचना उन्होंने पुलिस मुख्यालय, आईजी एवं एसएसपी दरभंगा को इसकी सूचना दे दी है।







