spot_img

Darbhanga News | Biraul Bar Association | बिरौल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बच्चे लाल झा ने खोला DCLR Biraul के खिलाफ मोर्चा, भेजा CM Nitish Kumar को त्राहिमाम् पत्र…

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News, Biraul Bar Association, बिरौल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बच्चे लाल झा ने खोला DCLR Biraul के खिलाफ मोर्चा, भेजा CM Nitish Kumar को त्राहिमाम् पत्र।

- Advertisement -

Darbhanga News | Biraul Bar Association | बार एसोसिएशन बिरौल और डीसीएलआर के बीच बड़ा टकराव

बिरौल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बच्चे लाल झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिरौल डीसीएलआर मो. युनूस अंसारी एवं उनके डाटा ऑपरेटर मुकेश कुमार की ओर से न्यायालय को अन्यायालय में बदलने को लेकर त्राहिमाम संदेश भेजा है। वहीं, कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इधर, इन आरोप पर डीसीएलआर मो. यूनुस अंसारी ने बड़ी बात कह दी है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Darbhanga News | Biraul Bar Association | डाटा ऑपरेटर को हटाने व डीसीएलआर पर हो कार्रवाई,

वहीं, डाटा ऑपरेटर को हटाने व डीसीएलआर के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही किये जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे गये त्राहिमाम संदेश में आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा है कि डीसीएलआर कार्यालय न्यायालय, बिरौल में संचालित होता है। इसमें व्यापक पैमाने पर अनियमितताएं बरती जा रही हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime उम्रदराज महिला से लव मैरिज का THE END पेड़ से लटकी मिली 10 दिन पुरानी लाश! पत्नी छोड़ गई थी, कैसे दुर्गंध से हुई पहचान और क्या थी उसकी कहानी?

Darbhanga News | Biraul Bar Association | नाजायज पैसा लेकर आदेश करने का जड़ा आरोप

इसमें दाखिल खारिज अपील अक्टूबर 2023 में जो फाइल किया गया है,उसका अभिलेख अभी नहीं खुला है। अभिलेख खोलने में कार्यालय कर्मी की ओर से नाजायज रूपया वसूल किया जाता है। डाटा ऑपरेटर मुकेश कुमार पांच वर्ष से उक्त कार्यालय में पदस्थापित हैं। डीसीएलआर के लिए मुख्य रूप से नाजायज राशि वसूली करता है। वहीं, आदेश में नाजायज पैसा लेकर आदेश करते हैं। साथ ही जाति वादी करते हैं, जो न्यायोचित नहीं है।

Darbhanga News | Biraul Bar Association | कहा कि, अधिवक्ता गण और आम जनता में काफी आक्रोश है

मुकेश कुमार एवं डीसीएलआर के विरूद्ध डीएम को शिकायत किया गया था। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुआ है। जिससे अधिवक्तागण एवं आम जनता में काफी आक्रोश व्याप्त है । सत्तर से नब्बे दिन में जो आदेश पारित करना रहता है। लेकिन इस कार्यालय में 90 दिन में नोटिस भी निर्गत नहीं किया जाता है। फलस्वरूप इनके विरुद्ध विभागीय कारवाई किया जाना न्यायहित में आवश्यक है।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! DARBHANGA में तेल मिल लगाने पर सरकार देगी 10 लाख रुपये, ऐसे करें आवेदन

Darbhanga News | Biraul Bar Association | 5 सौ से लेकर 1 हजार तक की ली जा रही राशि

उक्त न्यायालय में बीएलडीआर के तहत वाद वो दाखिल-खारिज अपील वाद दायर किये जाने के तीन से चार महिना के बाद ही एवं 5 सौ से लेकर 1 हजार राशि लेकर मुकेश कुमार न्यायालय कर्मी की ओर से नोटिस किया जाता है।

Darbhanga News | Biraul Bar Association | दो से तीन महीनें के बाद आदेश पारित…

बीएनडीआर के तहत् वाद वो दाखिल-खारिज अपील वाद में सुनवाई पूरी हो जाने के बाद आदेश पर रखी गई, अभिलेख में दो से तीन महिना के बाद आदेश पारित की जाती है, जबकि आदेश की तिथि चार-पांच महीना पूर्व की ही दी जाती है, जिन कारण आम जनता को पारित आदेश के विरूद्ध अपील में जाने में लिमिटेशन की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Shravani Mahotsav गंगेश्वर धाम में 108 कन्याओं की शोभायात्रा! लाल-पीली चुनरियों में सजी, पवित्र जल से भरे कलश से गूंजा 'हर हर महादेव', श्रावणी मेला महोत्सव के भव्य शुभारंभ से धन्य हुआ यह रतनपुर धाम!

Darbhanga News | Biraul Bar Association | दोनों की ओर से और मनमानी बढ़ ही गया है

दाखिल-खारिज अपील वाद के अधिकांश मामले को बिना किसी ठोस कारण के खारिज की जा रही है। उपरोक्त समस्या को लेकर बार एसोसिएशन बिरौल के प्रतिनिधि मंडल डीसीएलआर से मिलकर निदान किये, किंतु ना तो नकल के मामला में, ना केश फाइलिंग के मामला में और ना ही मुकेश कुमार कार्यपालक सहायक के व्यवहार में परिवर्तन आया है। बल्कि दोनों की ओर से और मनमानी बढ़ ही गया है।

Darbhanga News | Biraul Bar Association | तत्काल हटाने की मांग, सीएम नीतीश कुमार से स्थानांतरण की भी मांग

इससे आम जनता एवं अधिवक्तागणों में काफी आक्रोश है। अध्यक्ष श्री झा ने तत्काल डाटा ऑपरेटर मुकेश कुमार को इस कार्यालय से हटाया हटाने तथा एवं डीसीएलआर म के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करते हुए इनका भी स्थानांतरण किये जाने की मांग मुख्यमंत्री से मांग किया है।

Darbhanga News | Biraul Bar Association | डीसीएलआर मो. यूनुस अंसारी ने कहा

इधर, डीसीएलआर मो. यूनुस अंसारी ने बिरौल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की ओर से लगाये गये आरोप को खारिज करते हुए, कोई कार्यवाही लंबित नही होने की बात कहते हुए बताया कि मुख्यमंत्री से की गयी शिकायत के आदेश पत्र आते ही जबाब दिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर: पटना में 30,000 से अधिक लोगों की चिंता खत्म! CM Samrat ने PMC नोटिस पर उठाया बड़ा कदम

Patna News: पटना में आवासीय संपत्तियों से व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वालों को पटना नगर निगम के नोटिस से बड़ी राहत मिल सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस समस्या के समा#PatnaNews,#SamratChoudhary,#BiharUrbanDevelopment

भागलपुर में बड़ा एक्शन: मुजफ्फरपुर से आया तस्कर, बोलेरो लेकर भागा, पीछे पड़ी पुलिस, 382 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया तस्कर, ऐसे हुआ...

Bhagalpur News: भागलपुर पुलिस ने गौराडीह थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो से 382 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने मुजफ्फरपुर के एक तस्कर शिव कुमार को#BhagalpurNews,#BiharLiquorBan,#PoliceAction

Madhubani Crime हथियारों के साथ पकड़ा गया शख्स: मधुबनी में पुलिस ने ऐसे धर दबोचा! देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

Madhubani Crime News: मधुबनी पुलिस ने पंडौल थाना क्षेत्र के लोहट चौक से एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी श्रवण कुमार यादव भागने का प्#MadhubaniCrimeNews,#BiharPolice,#ArmsAct

Madhubani Crime मधुबनी में 1.40 लाख की लूट का चौंकाने वाला खुलासा, स्टाफ ही निकला मास्टरमाइंड!

Madhubani Crime News: मधुबनी पुलिस ने लखनौर में 1.40 लाख की झूठी लूट का पर्दाफाश किया है। बिस्कुट व्यापारी के स्टाफ मो. अमजद ने अपने साथियों संग मिलकर यह साजिश रची थी। पुलिस ने त्वरि#MadhubaniCrime,#BiharPolice,#FakeRobberyExposed