spot_img

Darbhanga के Singhwara में पुजारी पर टूट पड़े उपद्रवी, डंडों और बेल्ट से पीटा

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में पुजारी पर बड़ा हमला हुआ है। झगड़ा छुड़ाने आए तो खुद बन गए निशाना। राम जानकी मंदिर के पास दो युवकों के झगड़े में पुजारी प्रशांत भारती ने बीच-बचाव किया, तो भीड़ ने उन पर डंडों और बेल्ट से हमला कर दिया। भीड़ में 50-60 लोग शामिल थे। 5 उपद्रवी गिरफ्तार किए गए हैं। पुजारी प्रशांत भारती को अस्पताल में भर्ती कराते हुए सिंहवाड़ा पुलिस ने हालात संभाल लिया है। देशज टाइम्स, सिंहवाड़ा, दरभंगा।

- Advertisement -

दरभंगा के सिंहवाड़ा में पुजारी पर हमला, मंदिर परिसर में तनाव – पुलिस ने 5 उपद्रवी किए गिरफ्तार

दरभंगा, देशज टाइम्स | दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा के भरवाड़ा बाजार में बुधवार रात साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई जब राम जानकी मंदिर के पुजारी पर हमला कर दिया गया। पुजारी प्रशांत भारती सिर्फ झगड़ा छुड़ाने गए थे लेकिन भीड़ का शिकार बन गए। 5 उपद्रवी गिरफ्तार, स्थिति नियंत्रण में है। पढ़िए खबर विस्तार से

- Advertisement -

झगड़ा छुड़ाने आए पुजारी पर डंडों और बेल्ट से हमला, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना

सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा बाजार में बुधवार देर रात एक सामाजिक सौहार्द को चुनौती देती घटना हुई, जब राम जानकी मंदिर के पुजारी प्रशांत कुमार भारती पर दो युवकों के बीच झगड़े को शांत कराने के दौरान हमला कर दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: दरभंगा में सनसनीखेज वारदात, यामाहा एजेंसी में युवक की रॉड से पीटकर हत्या

मंदिर के पास दो युवकों में झगड़ा, पुजारी के बीच-बचाव पर बवाल

झगड़ा सनाउल्लाह और फूल बाबू के बेटे के बीच हुआ। पुजारी ने शांति बनाए रखने की कोशिश की, पर उल्टा भीड़ का निशाना बन गए। देखते ही देखते 50-60 लोगों की भीड़ जमा, पुजारी पर बेल्ट और डंडों से हमला कर दिया।

पुलिस की फुर्ती से टली बड़ी अनहोनी

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रंजीत कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे। 5 उपद्रवियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। इलाके में अब शांति बहाल है। पुजारी को सीएचसी में भर्ती, उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों ने दिखाया संयम, सौहार्द की मिसाल

स्थानीय लोगों ने कहा – “हम सब एक-दूसरे को भाई मानते हैं, माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पुजारी को निर्दोष बताया। स्थानीय ग्रामीणों को भी बीच-बचाव में चोटें आईं हैं। समाज की समझदारी और पुलिस की तत्परता ने  बड़ा संकट टाला।

प्रशासन का सख्त रुख, थानाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने कहा- गहन जांच जारी है

थाना प्रभारी बोले – स्थिति नियंत्रण में, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अफवाहों से बचने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। घटना पर गहनता से जांच शुरू, CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयान लिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road News: दरभंगा में बड़ा ऐलान: जाले को मिली 53 करोड़ की सौगात, दोघरा-चंदौना मार्ग चौड़ीकरण और दोघरा से चंदौना -बसंत तक सड़क निर्माण, पढ़िए - कैसे बदल जाएगी क्षेत्र की तस्वीर!

सामाजिक सौहार्द बचाने में जनता की भूमिका अहम

यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि एक सांप्रदायिक तनाव का बीज बन सकती थी। लेकिन स्थानीय नागरिकों और पुलिस ने मिलकर हालात को संभाला। यह स्पष्ट करता है कि किसी भी विवाद की सांप्रदायिक दिशा में बढ़ने से पहले सामूहिक चेतना से रोकथाम संभव है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IAS Promotion News: बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 16 BAS अधिकारी बने IAS, क्या बदलेगा राज्य का चेहरा?

बिहार सरकार ने 16 BAS अधिकारियों को IAS में पदोन्नति दी है। केंद्र सरकार और UPSC की मंजूरी के बाद ये अधिकारी 2025 बैच का हिस्सा होंगे। इस फैसले से राज्य के प्रश#BiharIAS,#IASPromotion,#BiharNews

Bihar E-Challan News: बड़ी राहत! बिहार में ई-चालान पर आधी छूट, जानें कब और कैसे होगा निपटारा

बिहार परिवहन विभाग सितंबर में सभी जिलों में वन-टाइम सेटलमेंट कैंप लगाएगा। लंबित ई-चालानों पर 50% तक की छूट मिलेगी, लेकिन सुनवाई सिर्फ चालान जारी करने वाले जिले#BiharEChallan,#TransportDepartment,#ChallanDiscount

Darbhanga News: दरभंगा में यूट्यूबर पर FIR! दरभंगा MLA- BJP अध्यक्ष और CM पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा, ...

दरभंगा में एक यूट्यूबर ने मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी कर वीडियो प्रसारित किया। पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जिससे आरोप#DarbhangaNews,#BiharPolitics,#YouTuberFIR

Bhagalpur Vikramshila Setu News: विक्रमशिला सेतु पर आवागमन को लेकर बड़ी खबर! क्या पुल सुरक्षित है? आईआईटी पटना ने दी जानकारी

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर हल्के वाहनों के परिचालन को लेकर फैले भ्रम को दूर कर दिया गया है। आईआईटी पटना और पुल निर्माण निगम ने इसे सुरक्षित बताया है।#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharBridge