मई,7,2024
spot_img

11 अक्तूबर से 9 स्पेशल ट्रेनें होंगी रवाना,दरभंगा से खुलने-आने वाले ट्रेनों का नया शेड्यूल जारी

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। रेलवे ने पटना के अलग-अलग स्टेशनों से रवाना हो रही नौ ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया है। इसके साथ ही इन नौ ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान को लेकर नया शेड्यूल जारी किया है।

अब नए शेड्यूल के अनुसार ही है ट्रेनें स्टेशन से रवाना होंगी। इसके लिए यात्रियों को नए शेड्यूल के अनुसार ही स्टेशन पर पहुंचना होगा. तभी वह समय से स्टेशन पर पहुंच कर ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे।

11 अक्टूबर से इन ट्रेनों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार 11 अक्टूबर से ट्रेनें स्टेशनों से रवाना होंगी। अलग-अलग ट्रेनों के समय में बदलाव किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्वोत्तर मध्य रेलवे द्वारा यह बदलाव किया गया है जिससे कि इसी ट्रेन से जाने वाले यात्री अपने गंतव्य पर सही समय पर पहुंचकर अपना काम निपटा सकें. यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Raj Bhavan To All Universities Of Bihar| बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में मनमानी खत्म, Raj Bhavan का कड़ा फरमान, No मनमानी, No New Course

जिन  ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया है उनमें, 02573 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल गोरखपुर जंक्शन स्टेशन 16:40 बजे पहुंच कर 16:50 बजे छूटेगी। वहीं 02569 दरभंगा-नयी दिल्ली स्टेशन से 19:55 बजे पहुंच कर 20:05 बजे छूटेगी तथा कानपुर सेंट्रल 21:35 बजे पहुंच कर 21:40 बजे छूटेगी। 02570 नयी दिल्ली-दरभंगा कानपुर सेंट्रल स्टेशन 18:25 बजे पहुंच कर 18:30 बजे छूटेगी। ऐशबाग स्टेशन 19:40 बजे पहुंच कर 19:50 बजे छूटेगी। 02563 सहरसा-नयी दिल्ली ऐशबाग स्टेशन 20:15 बजे पहुंच कर 20:25 बजे छूटेगी। 02564 नयी दिल्ली-सहरसा ऐशबाग स्टेशन 01:25 बजे पहुंच कर 01.35 बजे छूटेगी. 04651 जयनगर-अमृतसर जयनगर से 04.15 बजे प्रस्थान करेगी। दरभंगा 05:25 बजे पहुंच कर 05:30 बजे छूटेगी. समस्तीपुर 07:00 बजे पहुंच कर 07:25 बजे छूटेगी। मुजफ्फरपुर 08:20 बजे पहुंच कर 08:25 बजे छूटेगी। छपरा 11:10 बजे पहुंच कर 11:20 बजे छूटेगी व शाहगंज 16.55 बजे पहुंच कर 17:20 बजे छूटेगी। 09465 अहमदाबाद-दरभंगा शाहगंज 23:25 बजे पहुंच कर 23:50 बजे छूटेगी। छपरा 04:50 बजे पहुंच कर 04:55 बजे छूटेगी. मुजफ्फरपुर 07:.00 बजे पहुंच कर 07:05 बजे छूटेगी। समस्तीपुर 08:30 बजे पहुंच कर 08:55 छूटेगी व दरभंगा 10:30 बजे पहुंचेगी. 09466 दरभंगा-अहमदाबाद मुजफ्फरपुर 05:20 बजे पहुंच कर 05:25 बजे छूटेगी। छपरा 08:30 बजे पहुंच कर 08.40 छूटेगी।  शाहगंज 13:45 बजे पहुंच कर 14:10 बजे छूटेगी। 05485 कटिहार-अमृतसर खगड़िया 18:40 बजे पहुंच कर 18:42 बजे खुलेगी. वहीं, बरौनी 19:45 बजे पहुंच कर 19:50 बजे खुलेगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar MLC Oath News | LokSabha Chunav के बीच CM Nitish, Rabri Devi के साथ 11 सदस्यों ने ली शपथ

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें