spot_img

दरभंगा नगर निगम में खुला आरटीपीएस काउंटर, होगी लोगों को पैसे और समय की बचत

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड की जनता को अब सरकारी आवेदन के लिए दूर नहीं जाना होगा। नजदीक ही  नि:शुल्क सभी सुविधाएं निगम परिसर में बनाए गए दो आरटीपीएस काउंटर में मिलेंगी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार सोमवार से यह शुरू हो गया है। इससे अब आवेदन करने के लिए लोगों को शहर से दूर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही, समय और पैसे दोनों की बर्बादी रूकेगी।

- Advertisement -

सोमवार से लोक सेवा के अधिकार के काउंटर आरटीपीएस काउंटर की सेवाएं शुरू कर दी गई है। इसमें ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन किया जाएगा। इससे पहले गरीब परिवार को आवेदन करने में दिक्कत होती थी। काफी दूर जाना पड़ता था जिसे आने जाने का भाड़ा भी लगता था, लेकिन अब उन्हें यह सुविधा नजदीक ही नगर निगम से नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा की धरती ने फिर उगली है अतीत की अमूल्य धरोहरें Manuscripts... दरभंगा में 300 साल पुराना इतिहास उजागर, 24 हजार से अधिक पांडुलिपियां मिलीं

लोगों की सुविधा के लिए दो काउंटर बनाए गए हैं, जिस पारस सूर्यकांत शाब एवं मनीष कुमार राउट टाटा इंट्री ऑपरेटर की ओर से लोगों के आवेदन को ऑनलाइन अप्लाई किया जाएगा। 10 से 12 दिनों में कार्य हो जाएगा। इस तरह के आरटीपीएस काउंटर के खुल जाने से स्थानीय लोगों को बहुत फायदा होगा।

बिहार लोक सेवाओं के अधिकार के तहत इस आरटीपीएस काउंटर के माध्यम से निगम क्षेत्र के लोगो की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आरटीपीएस काउंटर खोले गए हैं। पढ़िए हुसैन मंसूरी की यह रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार, इसमें आवास,आय,जाति, क्रीमीलेयर,ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट एवं प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के लिए इन आरटीपीएस काउंटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इन सेवाओं के साथ 20 तरह की सेवाएं नगर निगम के माध्यम से लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा फिलहाल नगर निगम क्षेत्र की जनता के सुविधा के लिए चलाई जा रही है।

मौके पर मौजूद मेयर अंजुम आरा समेत अन्य लोगों ने इसे जनता के लिए खोलकर इसका शुभारंभ किया। मौके पर उप नगर आयुक्त, सुधांशु कुमार, नगर प्रबंधक, अजहर हुसैन, कार्यालय अधीक्षक,मुख्तार अहमद खा, स्थापना प्रभारी,अनिल कुमार, राजस्व प्रभारी, प्रजापति मिश्र, स्वास्थ्य प्रभारी,अरुण कुमार दास, सिटी मिशन मैनेजर,अरुण सहनी,संतोष कुमार सिंह,जे ई प्रभात कुमार,उदयनाथ झा, कार्यालय अभियंता, जितेंद्र कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: शासन के साथ- अध्यात्म की बात… CM Samrat ने पटनदेवी, हनुमान मंदिर में टेका मत्था LIVE देखें तस्वीर बोलती है…

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जब से पदभार संभाले हैं, शासन...

Nepali Brides: बड़ी पहल, भारत में शादी करने वाली नेपाली महिलाओं को अब आसानी से मिलेगी भारतीय नागरिकता

Nepali Brides: सरहद पार से प्यार का रिश्ता निभाने भारत आईं हजारों नेपाली बहुओं...

Bihar Petrol-Diesel Crisis: बक्सर में पेट्रोल-डीजल नहीं के टंगे बोर्ड, दूल्हे की गाड़ी फंसी, दुल्हन का मंडप में इंतज़ार… पढ़िए…कैसे आएं गोरी हम...

Bihar Petrol-Diesel Crisis: बक्सर जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने हाहाकार मचा दिया है।...