spot_img

Darbhanga News| Jale News| सुरक्षा अभियान पर मौसमी आफत

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Jale News| सुरक्षा अभियान पर मौसमी आफत…जहां गुरुवार की भारी बारिश ने शिविर पर ब्रेक लगा दिया। सुबह से आसमानी आफत की कहर ऐसी, गर्भवती महिलाएं घरों में कैद होकर रह गईं। ऐसे में, दरभंगा में होने वाले प्रधानमंत्री मातृत्व शिशु सुरक्षा अभियान (PM’s maternal and child safety campaign) पर गुरुवार को ग्रहण लग गया।

- Advertisement -

Darbhanga News|Jale News| गर्भवती महिलाएं, ऐसे खराब मौसम में घर से निकलना मुनासिब नहीं समझी

जानकारी के अनुसार, अमूमन प्रखंडों में गर्भवती महिलाएं, ऐसे खराब मौसम में घर से निकलना मुनासिब नहीं समझी। लिहाजा, मौसम की मार ने आज के अभियान (PM’s maternal and child safety campaign) पर ग्रहण लगा दिया। इसका सबसे अधिक असर जाले प्रखंड में दिखा।

- Advertisement -

Darbhanga News | Jale News| रेफरल अस्पताल के कर्मी और डॉक्टरों की मुस्तैदी साफ दिखी

जहां, फिसलन के खतरे ने गर्भवती महिलाओं को बाहर निकलने से रोक दिया। हालांकि, रेफरल अस्पताल के कर्मी और डॉक्टरों की मुस्तैदी साफ दिखी। वहां,जो महिलाएं पहुंच पाईं, उनका समुचित इलाज हुआ। जांच-पड़ताल कर उन्हें दवाएं और परामर्श मुहैया कराए गए। लेकिन, मौसमी मार का असर स्पष्ट तौर पर झलका।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के दिव्यांग बच्चों के लिए बड़ी खबर! दो विशेष स्कूलों में पटना से आई टीम, लिया सुविधाओं का जायजा | परखी व्यवस्था -बच्चों से सीधी बात

Darbhanga News | Jale News| शिविर पर बारिश और तेज हवाओं ने पानी फेर दिया।

दरअसल, हर महीनें की नौ तारीख, इस अभियान के लिए निर्धारित है। इस दिन जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में इस अभियान का लाभ गर्भवती महिलाएं उठाती हैं। मगर,आज ऐसा नहीं हो सकी। मौसमी आफत के कारण, शिविर की जगह, औपचारिकता जरूर दिखीं। ताजा मामला, जाले रेफरल अस्पताल का है। यहां, भी यही हाल रहा। शिविर की जगह अस्पताल में ही मरीजों का इलाज हुआ। कारण, शिविर पर बारिश और तेज हवाओं ने पानी फेर दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का सख्त आदेश: नाबालिग अपहरण, गोलीबारी, आगजनी के दोषियों को नहीं मिलेगी बेल!

Darbhanga News | Jale News| 71 महिलाओं की जांच-पड़ताल की गई

जानकारी के अनुसार, जाले में भी बारिश और आंधी का असर, शिविर पर पड़ा। महज खानापूरी हुई। वजह यह, गर्भवती महिलाएं यहां भी नहीं पहुंची। हालांकि,अस्पताल प्रशासन का कहना है कि 71 महिलाओं की जांच की गई है। वहीं, रेफरल अस्पताल के ओपीडी में ही इन महिलाओं की जांच कर उन्हें समुचित सुझाव और दवाएं दी गईं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News सरकारी स्कूल निर्माण में 11 हजार वोल्ट तार ने ली मजदूर की जान! गर्भवती पत्नी, 2 साल की बेटी का क्या होगा?

Darbhanga News | Jale News| चिकित्सकों और तकनीकी सहायकों की मुस्तैदी, महिलाओं को मिली उचित सलाह, दवा

इस दौरान डॉक्टरों समेत लैब टेक्निशियन ने महिलाओं की जांच और इलाज करते हुए उन्हें समुचित सलाह देकर जल्दी जल्दी घर भेजा। मौके पर, डॉ. भारती प्रसाद यादव, डॉ. पल्लवी प्रियदर्शी, डॉ.फैयाज फारुकी, जीएनएम संगम कुमारी, एएनएम बबिता कुमारी, सरिता कुमारी, प्रियंबदा समेत एएनएम स्कूल की छात्राओं और दो आयुष प्रशिक्षु चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं की जांच करते हुए उचित परामर्श दिए।

Darbhanga News | Jale News| 21 मई को फिर से शिविर लगाकर महिलाओं की होगी जांच

जांच लैब टेक्निशियन शशि कुमार, मुन्ना कुमार ने बताया कि महिलाओं की रूटीन जांच के तहत ब्लडप्रेशर, वजन, हीमोग्लोबिन, एचआईवी, एचबीएसएजी, ब्लडसूगर, रुटीन यूरिन की जांच की गई। वहीं, बाद में जानकारी देते अस्पताल प्रबंधक जमशेद आलम ने बताया कि 21 मई को फिर से शिविर लगाकर महिलाओं की जांच की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion