अप्रैल,27,2024
spot_img

Darbhanga का Singhwara CHC में क्या हो रहा है…3 डॉक्टर मिले अनुपस्थित, हद तो तब हो गई जब हाजिरी काटने के बाद…?

spot_img
spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। सिंहवाड़ा स्वास्थ्य सिस्टम की हालत पतली है। यहां डॉक्टर अपनी ड्यूटी के प्रति बिल्कुल संवेदनशील नहीं है। यही वजह है कि एक साथ तीन अनुपस्थित डॉक्टरों से शोकॉज करना पड़ा है। हद यह है जब इन डॉक्टरों की हाजिरी काट दी गई तो इन्होंने हाजिरी बना (3 doctors found absent in Singhwara CHC) भी ली। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, सीएचसी की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा हिना खुर्शीद ने तीन अनुपस्थित डॉक्टरों से जवाब तलब किया है। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने के कारण हाजिरी काटने के बावजूद हाजिरी बना लेने का मामला प्रभारी ने बताया है।

सिविल सर्जन को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि डॉ. आलोक कुमार, डॉ. सुबोध कुमार व डॉ. प्रीतम कुमार प्रियदर्शी को निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाया गया। उनकी हाजिरी काट दी गई। फिर भी उन्होंने जबरन हाजिरी बना ली और गलत बयानी करने लगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|Benipur News| अंटौर गांव का मरघट...रामचंद्र... "हे दैव कोन जन्मक बदला हमरा स हौ..."

दूसरी और चिकित्सकों ने बताया कि रोस्टर ड्यूटी में गड़बड़ी के कारण एक ही चिकित्सक को सुबह आठ से दो बजे तक और रात्रि आठ से सुबह आठ बजे तक की ड्यूटी दी गई है। जिसके कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि रोस्टर ड्यूटी में कई चिकित्सकों को सहूलियत दी गई है।

मनमाने रोस्टर के कारण सुबह से दोपहर एवं रात्रि में भी ड्यूटी करनी पड़ती है। वहीं दूसरी ओर बताया गया कि अस्पताल में डेंटल ओपीडी में डॉक्टर के नही रहने से दांत के मरीजों को कठिनाई हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से डेंटल ओपीडी बंद पड़ा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Darbhanga Court News | दुष्कर्मी जीजा...नाबालिग को जीभर रौंदा, बनाया गर्भवती... शादी का झांसा, लुटती अस्मत को मिला... DNA से इंसाफ... POCSO Special Judge Protima Parihar का कड़ा फैसला

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें