अप्रैल,30,2024
spot_img

अश्रुपूरित श्रद्धांजलि के साथ सिंहवाड़ा ने कहा, हे महापुरुष! आप बहुत याद आओगे…हे रामप्रबोध

spot_img
spot_img
spot_img

आज हमारे अभिभावक, पूज्य स्व. रामप्रबोध झा हमारे बीच नहीं हैं,पर उनकी यादें सदा हमारे साथ रहेंगी। एक कर्मठ शिक्षक जो जीवन के अंतिम सांस तक अपने कर्तव्य पथ पर डटे रहे एवं कर्तव्य का निर्वहन करते हुए ही उनका देहावसान भी हो गया। आप अपनी विद्वता, विलक्षण शिक्षण कौशल, मृदुभाषिता व सरल जीवन शैली जैसे गुणों के कारण सदा हम शिक्षकों, बच्चों एवं अभिभावकों के बीच लोकप्रिय रहे है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Gaya News | Railway Quarter में रेलकर्मी का मर्डर, लाश मिली नमक के बोरे में पैक, हौज में पड़ी लाश...शौक, शादी के किस्से हजार?

हे महापुरुष! आप बहुत याद आओगे,आप भले ही आज इस दुनिया मे नहीं हैं पर आपकी यादें हम शिक्षकों के साथ सदा रहेगी। हम सभी शिक्षक ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा आपके परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहने का संबल। इन्हीं शब्दों के साथ अश्रुपूरित श्रद्धांजलि…

सिंहवाड़ा,देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रधानाध्यापक राम प्रबोध झा के असमायिक निधन पर प्रखंड संसाधन केन्द्र सिमरी में शोक सभा का आयोजन कर उनके सरकारी सेवा कार्यकाल में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान की प्रशंसा की गई है। दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ शिक्षा जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

यह भी पढ़ें:  Bihar News |Home Minister Amit Shah | हवा में कुछ सेंकेंड झूल गया Amit Shah का हेलीकॉप्टर...बड़ा हादसा टला

प्रधानाचार्य डॉ. वीरेंद्र चतुर्वेदी की अध्यक्षता में गुरूवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिक्षक रामाशंकर गौतम, दिनेश राउत, रामसेवक पासवान,चंदेश्वर महतो,नरेंद्र कुमार, अनवर अली, पूनम झा, जागृति कुमारी, हरिश्चन्द्र राम, विनय कुमार, प्रदीप क्रान्ति सहित अन्य मौजूद थे।

मुखिया विश्वनाथ पासवान, जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर ने भी दु:ख प्रकट किया। जानकारी के अनुसार, लंबे समय तक स्व.राम प्रबोद झा सिमरी मध्य विद्यालय में एचएम पद पर थे। इनका स्थानांतरण होने के बाद कमतौल मध्य विद्यालय में योगदान दिया था। पैतृक गांव मोरो थाना के शाहपुर पटोरी था। वे लोकप्रिय व सामाजिक सरोकार से जुड़े कुशल व्यक्ति थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Patna High Court News | बिहार में 10 हजार से ज्यादा ANM की होगी बहाली, Patna High Court का Big Decision

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें