मई,2,2024
spot_img

भरवाड़ा रजा चौक पर शहीदों को श्रद्धाजंलि देने उमड़े कांग्रेस सेवादल समर्थक,लगाए देशभक्ति नारे

spot_img
spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा,देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के भरवाड़ा रजा चौक पर बुधवार को प्रखंड कांग्रेस सेवादल की ओर से लद्दाख सीमा पर गलवान घाटी में चीनी सैनिक के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव रेयाज अहमद डेजी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ शहीद जवानों को सलामी पेश कर की गई।

वहीं, दो मिनट का मौन रख श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में शामिल सेवादल के कार्यकर्ताओं व  आमजनों ने शहीदों की याद में वीर जवान अमर रहे के नारे लगाए।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News| बिहार के अगले 24 घंटे@ पश्चिमी विच्छोभ की मुफ़्त डिलीवरी...बारिश के साथ, आकाश से बरसेंगीं आग

साथ ही चीनी सामान का बहिष्कार करने की अपील की। मौके पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव रेयाज अहमद डेजी ने कहा कि चीन भारत को कम न आके हमारी सेना ईंट का जबाब पत्थर से देना जानती है। देश का हर एक नागरिक राष्ट्र की सुरक्षा के लिए एक साथ कटिबद्ध है। हमारी सेना सभी परिस्थितियों में दुश्मनों को धूल चटाने में सक्षम है। हमारी सेना पर हम सभी भारतीयों को गर्व है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए कांग्रेस सेवादल के प्रखंड अध्यक्ष दिलशाद अहमद ने कहा, हमारे 20 वीर सैनिक देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। हम अपने सैनिकों की शहादत जाया नही होने देंगे। सभी को एक मत होकर चीनी सामान का बहिष्कार करना चाहिए। इस में किसी प्रकार की कोई राजनीति नही होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा में मालगाड़ी की तीन बोगी पटरी से उतरी, पांच घंटे सड़क यातायात ठप

केंद्र की सरकार चीन की इस बर्बरता पर ठोस कदम उठाए। हम सब सरकार के साथ है। श्रद्धाजंलि सभा में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सैयद तनवीर अनवर व रतिकांत झा,मो काशिफ,खान तस्दीक,अलताफ अहमद,राजा सहनी,मो आमिर, मुजफ्फरपुर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन,मुजफ्फरपुर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मिथलेश कुमार,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शंकर महतो,विधानसभा युवा कांग्रेस सचिव आशीष मिश्रा,महबूब आलम, मेराज़ अली,जमानुल्लाह ,मो लड्डन,अब्दुल रहमान सहित कई लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| अग्निशमन वाहन से कुचलकर गर्भवती महिला की मौत, विरोध में आगजनी, बवाल, भाग रहे वाहन को रोक रहे दो बाइक सवार को भी चालक ने कुचला, डीएमसीएच रेफर

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें