spot_img

Darbhanga के बिरौल में चोरी गई बाइक…पुलिस ने खोज निकाला

spot_img
- Advertisement -

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। दस दिन पूर्व निबंधन कार्यालय बिरौल के निकट से चोरी गई बाइक को पुलिस ने बिरौल-सहरसा मुख्य मार्ग फैरदा के निकट से बरामद कर लिया है। पुलिस को यह सफलता वाहन जांच के दौरान मिली।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार रजबा निवासी राजेश कुमार शर्मा का बीआर07एएफ 5815 नंबर की मोटरसाइकिल 20 जून को चोरी हो गई थी। इसकी तलाश पुलिस कर रही थी।

- Advertisement -

बीते दिनों फैरदा के निकट वाहन जांच के दौरान सड़क किनारे लवारिस हालत में एक बाइक को देख पुलिस उसे थाना ले आई। छानबीन में यह दस दिन पूर्व चोरी हुई राजेश कुमार की बाइक निकली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

दूसरी ओर, बलरा गांव स्थित एक गाछी में लावारिस हालत में रखा एवेंजर मोटरसाइकिल होने की सूचना पर पुलिस ने उसे बरामद कर थाना ले आयी। पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि बरामद किए गए दो में से एक बाइक रजबा निवासी राजेश कुमार शर्मा की है। जो कुछ दिन पहले चोरी हो गई थी। दूसरी बाइक की छानबीन की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

89 CO और 6 भू-अर्जन अधिकारियों का अचानक तबादला! बिहार में फिर चला ट्रांसफर एक्सप्रेस, देखें लिस्ट

Bihar Administrative Reshuffle: बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 89 अंचल अधिकारियों और 6 जिला भू-अर्जन पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।#BiharNews,#AdministrativeReshuffle,#LandReforms

दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

Darbhanga Crime: दरभंगा में व्यापारिक विवाद के चलते एक चाचा ने अपने दो भतीजों पर चाकू से हमला कर दिया। इस खूनी वारदात में 17 वर्षीय गोलू साह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 वर्#DarbhangaCrime,#BiharNews,#FamilyDispute

अगले 48 घंटे सावधान! तपिश पर बारिश की चोट, 3-4°C गिरेगा तापमान, कई जिलों में भारी बारिश, पढ़िए रिपोर्ट

Bihar Monsoon: बिहार में भीषण गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मॉनसून की उत्तरी सीमा मोतिहारी से गुजर रही है और अगले 48 घंटों में तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की#BiharMonsoon,#BiharWeather,#RainAlert

दिल्ली भागने की फिराक में था भड़काऊ पोस्ट वाला, बक्सर स्टेशन पर दबोचा गया! |मुहर्रम से पहले सांप्रदायिक सौहार्द कायम

Nalanda Police: सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट साझा करने वाले माधव लाल कश्यप को बक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था।#NalandaPolice,#BuxarNews,#CommunalHarmony