spot_img

Darbhanga के जाले कृषि वैज्ञानिक Dr. Gautam Kunal का सुझाव, यह बारिश नहीं अमृत है, बागवानी फसलों की खेती बेहतर मुनाफा का बेहतर विकल्प

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स। जिला में चार दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश नहीं यह अमृत की वर्षा है। जो किसान पूर्व में वैकल्पिक व्यवस्था कर प्रमुख खरीफ फसल धान लगा दिए हैं, वैसे किसानों को कृषि वैज्ञानिक डॉ. गौतम कुणाल ने सुझाव दिया है कि,धान की खेती में दो प्रमुख सीमित कारक, प्रतिकूल मौसम और कीट व्याधि हैं।

धान के पौधे पर हमला करने वाले कीटों में से रोपाई के 30 से 60 दिनों के बीच पट्टी लपेटक किट काफी नुकसान पहुंचता है।

तेज गर्मी के बाद, वातावरण में लंबे समय तक बादल छाए हुए हों तथा धुप की रोशनी कम है तो इस कीट का प्रकोप अधिक होता है। यह कीट मुलायम पत्तियों के दोनों किनारों को मोड़ देती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Gas Cylinder Black Marketing पर फूटा लोगों का गुस्सा, हाईवे जाम

इन्हीं पत्तियों के अंदर, यह कीट सतह के ऊतकों को खुरचते हैं। इससे सफेद धारियां बनती जाती है। और, सिरे सूख जाते हैं। इस कीट के नियंत्रण के लिए खरपतवारों को हटा दें, क्योंकि वे वैकल्पिक भोजन का स्रोत होते हैं।

निम्नलिखित कीटनाशकों में से किसी एक का छिड़काव करें: कार्टैप हाइड्रोक्लोराइड 50% एसपी 2 ग्राम-लीटर या प्रोफेनोफोस 50 ईसी 1.5 मिली-लीटर या क्लोरपाइरीफोस 20 प्रतिशत ईसी 2 मिली-लीटर या इंडोक्साकार्ब 15.8 ईसी 0.7 मिली-लीटर पानी में मिलाकर पत्तियों के ऊपर छिड़काव करें। जहां तक हो सके कार्बोफ्यूरान और फोरेट के अधिक प्रयोग से बचें, क्योंकि इनके परिणामस्वरूप कीट का पुनरुत्थान (रीसर्जेनस) होता है।

जिन किसानों ने अपने खेत में कोई भी फसल नहीं लगाई है, वे बागवानी फसलों की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि मानसून और आर्द्रता के बीच अगस्त का महीना किसानों के लिये खास अहमियत रखता है। इस दौरान मिट्टी में काफी नमी होती है, इससे खेती का खर्च तो बचता ही है। साथ ही इस मौसम में पौधों का विकास भी तेजी से होता है।
उन्होंने कहा कि खरीफ फसलों की पछेती खेती और सर्दी फसलों की तैयाारियां के लिये अगस्त का महीना बेहद अहम होता है। सब्जियों में मूली, टमाटर, बैंगन, आगत गोबी, लौकी, भिंडी भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
इन फसलों का चयन कर किसान अन्य फसलों की तुलना में तीन गुना ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। उद्यानिकी फसलों के लिए भी अगस्त का महीना बेहद अहम होता है। उद्यानिकी फसलों जैसे आम, लीची इन फसलों में फलों की तुड़ाई समाप्त हो चुकी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बिरौल में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, SDPO प्रभाकर तिवारी ने बताया 'मन को मिलती है अद्भुत शांति'

अब इन फसलों की कटाई छटाई करना, आगामी वर्ष के लिए बेहद लाभदायक होगा कटाई छटाई के दौरान टहनियां की कटाई छटाई करें। कटाई के तुरंत बाद कटे भाग पर फूफंदनाश्क दवा (कॉपर आक्सीक्लोराइड) को करंज या अरंडी के तेल में मिलाकर पेस्ट कर देते हैं।

- Advertisement -

कटे भाग पर गाय के ताजे गोबर में चिकनी मिट्टी मिलाकर लेप करना भी प्रभावकारी पाया गया है। इससे कटे भाग को किसी फफून्दियूक्त बीमारी के संक्रमण से बचाया जा सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में Gas Cylinder Black Marketing पर फूटा लोगों का गुस्सा, हाईवे जाम

Gas Cylinder Black Marketing: बिहार के दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड स्थित रनवे में...

Bhagalpur News: अजगैबीनाथ धाम में बनेगा 200 फीट ऊंचा ग्लास ब्रिज, श्रावणी मेला से पहले भक्तों को मिलेगी सौगात

ग्लास ब्रिज: बिहार के सुल्तानगंज में स्थित बाबा अजगैबीनाथ धाम जल्द ही श्रद्धालुओं और...

Samrat Choudhary Cabinet: बिहार में कैबिनेट गठन का फॉर्मूला तय, इन चेहरों को मिल सकती है जगह

Samrat Choudhary Cabinet: बिहार की सियासत में भूचाल के बाद अब नई सरकार के...

Bhagalpur News: भागलपुर में आस्था का महासंगम, Vishva Parv पर भगवान विशु को अर्पित किया दूध, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Vishva Parv: भागलपुर के सबौर में एक ऐसा पर्व, जहां आस्था और लोककथाएं दूध...