मई,7,2024
spot_img

Darbhanga News | Benipur News | SDPO Ashutosh Kumar ने सौंपा पुलिसकर्मियों को Task, अब कीजिए Routine Work को Follow

spot_img
spot_img
spot_img

Darbhanga News | Benipur News | SDPO Ashutosh Kumar ने अनुमंडल के सभी पुलिसकर्मियों को Task दिया है। इसके तहत, अब पुलिसकर्मियों को Routine Work को Follow करना होगा। जहां, बेनीपुर में आगामी लोकसभा चुनाव एवं विभिन्न पर्व त्यौहार पर असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखने के उद्देश्य से बहेड़ा थाना पुलिस की ओर से क्षेत्र में सघन वाहन तलाशी अभियान प्रारंभ कर दी गई है।

Darbhanga News | नीलेश कुमार की अगुवाई में भारत चौक पर दिखने लगा असर

इस क्रम में बहेड़ा थाना पुलिस के प्रशिक्षु अवर निरीक्षक नीलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की ओर से बेनीपुर भारत चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं, हजारों रुपए जुर्माना की राशि वसूली की गई। इससे नियम कानून का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले पर शामत आ गई है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पदाधिकारी की ओर से पहले तो वाहन सहित सवार का सघन तलाशी ली जाती है। इसके बाद वाहन के कागजात के साथ-साथ हेलमेट नहीं पहनने एवं ट्रिपल लोड में चलने वालों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए उनसे जुरमाने की राशि वसूली जा रही है जिससे वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति मची हुई है।

Darbhanga News | एसडीपीओ आशुतोष कुमार ने बताया

इस संबंध में अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में पुलिस कर्मियों के लिए यह रूटीन वर्क निर्धारित कर दी गई है। हर चौराहे पर रूटिंग ढंग से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है जिससे कि क्षेत्र में किसी भी संभावित घटना दुर्घटना को रोका जा सके। साथ ही, उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि दो पहिया वाहन पर दो से अधिक लोग सवारी नहीं करें। साथ ही वाहन चालन में हेलमेट का प्रयोग निश्चित रूप से करें जिससे की स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Court News| नाबालिग के दरिंदे को कड़ी सजा, Special Judge Protima Parihar का बड़ा फैसला, Marriage, Pregnant, DNA वाला दुष्कर्मी को 20 साल की सजा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें