spot_img

हनुमाननगर के पंचोभ पंचायत में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना ही प्रशासन का मकसद, उम्मीदवारों से फीडबैक लेने पहुंचे SDO स्पर्श गुप्ता, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

रभंगा। प्रखंड मुख्यालय, हनुमाननगर में पंचायत चुनाव 2021 से संबंधित पंचोभ पंचायत के मुखिया प्रत्याशियों के साथ, अनुमंडल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

समीक्षात्मक बैठक में प्रत्याशियों की ओर से बारी-बारी से अपना पक्ष रखा। प्रत्याशियों ने बताया कि पंचायत आम निर्वाचन 2016 में पंचोभ पंचायत में मतदान के दो दिन पूर्व कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था, इसका प्रतिशोध एवं तनाव इस पंचायत चुनाव पर भी नहीं आ जाए, इसलिए पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत पुलिस गश्ती तेज करवाई जाए, जिससे कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सम्पन्न हो।

- Advertisement -

असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाय तथा विधि व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण महौल में व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों, प्रत्याशियों अथवा उनके समर्थकों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाय, जिससे कि सामाजिक सौहार्द कायम रहे तथा मतदाता निर्भिकता पूर्वक मताधिकार का उपयोग कर सके।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में अस्पताल से ही उड़ गई स्वास्थ्यकर्मी की बाइक! सुरक्षा पर सवाल

प्रत्याशियों का पक्ष सुनने के पश्चात अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर दरभंगा के द्वारा निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष विशनपुर को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं भयमुक्त वातावरण में पंचायत चुनाव कराने से संबंधित कई दिशा -निर्देश दिए तथा पंचायत चुनाव से संबंधित राज्य निर्वाचन आयोग बिहार पटना द्वारा जारी दिशा-निर्देश एवं आदर्श आचार संहिता से संबंधित नियमों का अक्षरशः पालन कराने का निर्देश दिए।

थानाध्यक्ष विशनपुर को निर्देश दिया गया कि पुलिस गश्ती के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। विधि व्यवस्था, शांति व्यवस्था भंग करने, जातीय मतभेद फैलाने एंव समाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले प्रत्याशियों व उनके समर्थकों एवं अन्य असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए बाउण्ड – डाउन किया जाय।

आदर्श आचार संहिता के संबंध में जॉचोपरान्त संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी गई। सभी प्रत्याशियों को भी निदेश दिया गया की शांतिपूर्ण महौल बनाने में पूर्ण सहयोग करें , तथा विधि व्यवस्था एवं शांतिभंग होने की आशांका से संबंधित जानकारी तुरंत निर्वाची पदाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष को दें।

बैठक में स्पर्श गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर दरभंगा के साथ अभिषेक पलासिया, सहायक समाहर्त्ता, दरभंगा, गंगा सागर सिंह, निर्वाची पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, हनुमाननगर, कैलाश चौधरी, अंचल अधिकारी, हनुमाननगर, रंधीर कुमार, थानाध्यक्ष विशनपुर एवं पंचोभ पंचायत के मुखिया प्रत्याशी रामाशंकर चौधरी, राहुल पासवान, मुकुन्द चौधरी, चन्द्रमणि, विकास विवेक चौधरी, राजीव चौधरी भाग लिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Crime: सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: ‘अपराधी बिहार छोड़ो, नहीं तो 48 घंटे में पुलिस देगी जवाब!’

Bihar Crime: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में अपराधियों को सख्त चेतावनी दी है। कैमूर में उन्होंने कहा, 'अपराधी बिहार छोड़ दें या 48 घंटे में पुलिस देगी जवाब।' मुंडेश्वरSamratChaudhary,BiharCrime,MundeshwariDham

Bihar Maithili Language: खुशखबरी! बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में अब मैथिली की पढ़ाई, जानें छात्रों को क्या मिलेगा फायदा | Darbhanga LNMU और...

Bihar Maithili Language: बिहार के नए सरकारी डिग्री कॉलेजों में अब मैथिली भाषा को एक विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। इस निर्णय से छात्रों में उत्साह है और रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीदBiharEducation,MaithiliLanguage,BiharNews

Bihar Education News: सरकार का बड़ा फैसला? शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बोले- बंद कर देंगे सभी कोचिंग सेंटर |पढ़िए ‘ स्पष्ट ‘

Bihar Education Minister: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने खान सर-रौशन आनंद विवाद पर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर हिंसा जारी रही तो सभी निजी कोचिंग संस्थान बंद कर दिए जBiharEducation,KhanSirControversy,CoachingBan

Kaimur Rohtas Airport: कैमूर-रोहतास के लिए CM Samrat का बड़ा ऐलान! बनेगा नया एयरपोर्ट, रोप-वे से बदलेगी तस्वीर |मुंडेश्वरी धाम को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय...

Kaimur Rohtas Airport: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैमूर के भभुआ में रोहतास-कैमूर के बीच नया एयरपोर्ट बनाने, मुंडेश्वरी धाम में रोप-वे शुरू करने और सभी प्रखंडों में मॉडल स्कू#SamratChaudhary,#BiharDevelopment,#KaimurRohtasAirport