spot_img

Darbhanga के घनश्यापुर-बिरौल के शिवनगरघाट के समीप ट्रक ने 5 साल के बच्चे को कुचला, मौत से आक्रोशित लोगों का जमकर दरभंगा-कुशेश्वरस्थान मार्ग पर हंगामा, किया सड़क जाम

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा से एक बड़ी खबर है जहां घनश्यामपुर थाना और बिरौल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती शिवनगर घाट के समीप मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां, घनश्यामपुर से शिवनगर जाने वाली सड़क पर ट्रक ने एक पांच साल के बच्चे को कुचल (Truck crushes 5 year old child in Darbhanga, uproar over death) डाला।

- Advertisement -

इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, मौत से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम करते हुए दरभंगा-कुशेश्वरस्थान जाने वाली मुख्य सड़क को बाधित कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर घाट से कोरथु जाने वाली मुख्य सड़क पर एक ट्रक ने बच्चे को ठोकर मार दी जिससे मौके पर बच्चे की मौत हो गई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दरभंगा कुशेश्वरस्थान मुख्य सड़क को जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे थे। मृत बच्चे की पहचान मो. इमियास के पौत्र जमीर 5 वर्ष के रूप में हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: LNMU में Earth Day पृथ्वी दिवस का भव्य आयोजन, प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया जलवा पढ़िए इन छात्रों ने मारी बाजी, बने विजेता

बताया जाता है शिवनगरघाट की तरफ से कोरथु जा रहे ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे बच्चे मो जमीर 5 वर्ष को ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग पर अड़े हुए है।

घटना की सूचना पर पहुँची घनश्यामपुर थाना की पुलिस लोगो और परिजनों को समझ बुझकार सड़क जाम को खत्म करवाया है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

मृतक के पिता ने बताया कि वह मजदूरी किया करते है। वह आज भी अपने काम मे लगे थे। किसी ने कहा कि उनके पुत्र की मौत हो गई है। वह जब घटना स्थल पर पहुँचे तबतक उनके पुत्र की मौत हो चुकी थी।

इस संबंध में मौके पर उपस्थित जिला परिषद सदस्य धीरज कुमार झा ने कहा कि पीड़ित परिवार मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम किया है। बच्चे की मौत ट्रक की ठोकर से हो गई है। सीओ भी मौके पर पहुँच गए है । परिजनों से बातचीत चल रही है। जो भी सम्भव होगा वो सरकारी स्तर से करवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जोगियारा-कमतौल सड़क पर Big Accident लापरवाही का तांडव, 3 की मौत, सड़क पर खूनी खेल क्यों?

घनश्यामपुर के थानाध्यक्ष ने बताया कि एक ट्रक की ठोकर से मो इलियास के पोते की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है। वहीं परिजनों को समझा बुझाकर सड़क जाम को खुलवा लिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Education News: श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में “Scholars Felicitation Ceremony” प्रियांशु राज ने किया कमाल, शिक्षक को मिला 92.400 Kg लड्डुओं का...

"Scholars Felicitation Ceremony": दरभंगा के बिरौल स्थित श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में हाल...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी में Census 2027 प्रगणक ट्रेनिंग प्रशिक्षण, जानें कैसे होगी डिजिटल जनगणना

Census 2027: बिहार के कुशेश्वरस्थान पूर्वी में आगामी जनगणना की तैयारियां तेज हो गई...

Darbhanga News: दरभंगा आ रहे राज्यपाल सैयद अता हसनैन, DARBHANGA अलर्ट पर! दो बड़े आयोजन और चाक-चौबंद सुरक्षा DM- SSP की कमान !

राज्यपाल का दरभंगा दौरा: बिहार के राज्यपाल का दरभंगा में जल्द ही आगमन होने...