अप्रैल,29,2024
spot_img

दरभंगा ने मनाया श्रीराम का राज्याभिषेक, शक संवत की स्थापना व प्रकृति में कई परिवर्तन को आत्मसात करते स्वयंसेवकों ने मनाया नववर्ष प्रतिपदा उत्सव,

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला कार्यवाह प्रो. शेखर प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार को कमला उच्च विद्यालय के प्रांगण में प्रातःकालीन शाखा में स्वयंसेवकों ने नववर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया।

 

 

 

 

बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि प्रो. श्याम बहादुर चौधरी ने आज के दिन का महत्व बताते हुए कहा कि हिंदू नववर्ष के साथ ही संघ चालक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन भी है। ऐसे में वर्ष प्रतिपदा के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस दिन भगवान राम का राज्याभिषेक, शक संवत की स्थापना व प्रकृति में कई परिवर्तन होते हैं।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News |Kusheshwarsthan News| नहीं जाएंगें 5Km दूर Vote डालने...सुन लीजिए... कुशेश्वरस्थान के नवटोलिया का....एलान है, करेंगे... Vote Boycott

 

 

उन्होंने स्वयंसेवकों को अनुशासन में रहते हुए समाज तथा राष्ट्र के लिए अपना योगदान देने को कहा। उन्होंने बताया कि संघ में संवाद तथा व्यक्ति के कार्य को महत्व दिया जाता है। स्वयंसेवक में मातृभूमि के लिए समर्पण होता है, जो राष्ट्र को परम वैभव पर ले जा सकता है। उन्होंने बताया कि महर्षि विश्वामित्र ने ऋषियों तथा यज्ञ की रक्षा करने के लिए राजा दशरथ से सेना की सहायता न मांग कर दो बालकों राम और लक्ष्मण को साथ लेकर असुरों का संहार किया। ठीक उसी प्रकार डॉ. हेडगेवार ने भी बच्चों को प्रशिक्षित करने की महर्षि विश्वामित्र, शंकराचार्य आदि की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संसार को आसुरी प्रवृत्ति और कुसंस्कृति से बचाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News| घनश्यामपुर-रसियारी मुख्य मार्ग पर खड़ा था ट्रक, बगल से गुजरी दो बाइक आपस में टकराईं, तीन जख्मी

 

 

 

आभार प्रो. गणदेव चौधरी ने व्यक्त किया। तदुपरांत स्वयंसेवकों ने गांव के सभी मंदिरों पर नववर्ष शुभकामना बैनर और ऊँ लिखा हुआ केसरिया ध्वज लगाया। इस मौके पर भाजपा जिला प्रवक्ता माधव कुमार वत्स, मोहन चौधरी, कमलेश राय, अजीत चौधरी, विकेश चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, गोविंद चौधरी सहित कई स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें