Report Prabhas Ranjan | दरभंगा । मिथिला क्षेत्र की डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम ने सोमवार को लहेरियासराय थाना का निरीक्षण किया। थाने पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीआईजी ने थाना से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
- Advertisement -
अपराध इतिहास और कांडों की समीक्षा
पिछले पांच वर्षों के अपराधिक इतिहास का गंभीरता से अध्ययन किया।
थाना दैनिकी और आरोप पत्र पंजी को नियमित और अद्यतन रखने का निर्देश दिया।
प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया।
वारंट और कुर्की के लिए सख्त निर्देश
वारंट, इस्तिहार और कुर्की के मामलों को तेजी से निष्पादित करने का आदेश।
वारंटी की गिरफ्तारी को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस कोमल मीना, सदर एसडीपीओ अमित कुमार, लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
डीआईजी के इस निरीक्षण से थाना स्तर पर प्रशासनिक सुधार और लंबित कांडों के शीघ्र निपटारे में तेजी आएगी। पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश मिलने से कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।
Bihar Cabinet: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की आर्थिक प्रगति का विस्तृत लेखा-जोखा पेश किया। उन्होंने बताया कि कैसे बिहार का बजट 6 हजार करोड़ से बढ़कर 3.17 लाख कर
#BiharCabinet,#SamratChoudhary,#BiharDevelopment
Bihar Elevated Corridor: पटना को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाएगा 1969 करोड़ का दानापुर-बिहटा चार-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर. 25.081 किलोमीटर लंबा यह मार्ग बिहटा एयरपोर्ट से सीधा जुड़ेगा और दिल्
#BiharNews,#DanapurBihtaCorridor,#PatnaTraffic
Bihar Land Survey: बिहार के 6 शहरी निकायों में सरकारी और निजी जमीनों का सर्वेक्षण होगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सारण, बक्सर, नालंदा, मुंगेर, बांका और रोहतास जिले के सोनपुर,
#BiharLandSurvey,#UrbanDevelopment,#LandRecords
Delhi Fraud: दिल्ली में 23 वर्षीय विक्रांत तोमर ने करीब 20 महिला कांस्टेबलों से शादी का झांसा देकर 24 लाख रुपये ठगे। वह सोशल मीडिया पर लग्जरी लाइफ का दिखावा करता था।
#DelhiFraud,#VikrantTomar,#FemaleConstableScam